{"_id":"66353c77fc5a040e8909aac4","slug":"congress-cut-reservation-from-obc-and-gave-it-to-minorities-bhupendra-chaudhary-orai-news-c-12-knp1009-671712-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने ओबीसी का आरक्षण काटकर अल्पसंख्यकों को दिया : भूपेंद्र चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने ओबीसी का आरक्षण काटकर अल्पसंख्यकों को दिया : भूपेंद्र चौधरी
Sat, 04 May 2024 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 04 May 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
उरई। इंडिया गठबंधन के प्रमुख दल कांग्रेस ने कर्नाटक व आंध्र प्रदेश की सरकारों में ओबीसी का आरक्षण काटकर अल्पसंख्यकों को दे दिया। लेकिन केंद्र की दस साल व प्रदेश की सात साल की भाजपा सरकार में आरक्षण में कोई परिवर्तन नहीं किया। यह बात भाजपा प्रत्याशी भानू प्रताप वर्मा के नामांकन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा।
शहर के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित नामांकन जुलूस में शामिल होने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने दस साल में इतना काम किया है, जितना काम में पिछले 55 साल के शासन में कांग्रेस नहीं कर पाई। आज बहन बेटियां रात में भी अकेले बिना डर भय के कहीं भी आ जा सकती हैं। प्लॉटों पर कब्जा लूट, डकैती की घटनाएं कम हुई हैं। बदमाश जेल जाने या फिर प्रदेश से पलायन करने को मजबूर हैं l