फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Conch police may report a sore throat

कोंच पुलिस के गले की फांस बन सकती रिपोर्ट

Wed, 18 Mar 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Conch police may report a sore throat
कोच सीओ राजीव प्रताप सिंह - फोटो : ORAI
फोटो- 30 सीओ आरपी सिंह
विज्ञापन

कोंच पुलिस के गले की फांस बन सकती रिपोर्ट
सभासद पर हुए हमले का मामला, एसपी से मिला दूसरा पक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। भले ही आम आदमी को पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के लिए जांच का आश्वासन देकर टरकाती हो, लेकिन प्रभावशाली या फिर आपराधिक प्रवृत्ति की एफआईआर कितनी जल्द दर्ज की जाती है, इसकी बानगी कोंच में दो दिन पूर्व समथर के सभासद पर हुए हमले में सामने आया। बताया जाता है कि सभासद पर खुद आधा दर्जन मामले समथर में दर्ज हैं। फिर भी कोतवाली पुलिस ने हमले की बिना कोई जांच पड़ताल किए ही सभासद की तहरीर पर व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। व्यापारी के परिजनों ने एसपी डॉ सतीश कुमार को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है।
दो दिन पूर्व देर रात समथर के वार्ड 12 के भाजपा सभासद सत्य प्रकाश ने पुलिस को सूचना दी थी कि कोंच से लौटते वक्त ग्राम रामपुरा के पास दो बाइक सवारों ने उनकी कार में फायरिंग कर उन पर जानलेवा हमला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में सभासद से तहरीर लेकर समथर के ही ट्रैक्टर पार्ट्स व्यापारी नितिन व उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही बुधवार को नितिन के परिजन एसपी से मिले और उनसे दर्ज फर्जी मामले की जांच कराने की बात कही। परिजनों का आरोप है कि सभासद स्वयं अपराधी प्रवृत्ति के हैं और उनके ही खिलाफ समथर में कई मामले दर्ज है।
विज्ञापन

समथर में भी रह चुके हैं कोतवाल
नितिन के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को संदेह के घेरे में लेते हुए एसपी को बताया कि वर्तमान में कोंच के कोतवाल पहले समथर में तैनात रह चुके हैं। हो सकता है कि उन्हीं संबंधों में मामला दर्ज किया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले सीओ, स्वयं जांच करेंगे
सीओ आरपी सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज करने में कुछ जल्दबाजी जरुर हुई है, जिसकी और भी कोई वजह हो सकती है। फिर भी वे सभासद को बुलाएंगे और उनकी कार भी मंगवाकर दोबारा से जांच पड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed