फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Compulsion to push the bus due to lack of battery

Jalaun News: बैटरी न होने के कारण बस में धक्का लगाने की मजबूरी

Tue, 11 Jul 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 11 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Compulsion to push the bus due to lack of battery
बैटरी न होने के कारण बस में धक्का लगाने की मजबूरी
विज्ञापन

फोटो-39-खराब रोडवेज बस में धक्का लगाते दुकानदार व यात्री।
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटरा। यहां से एट उरई होकर कानपुर तक जाने वाली उरई डिपो की रोडवेज बसों की हालत दयनीय बनी हुई है। इससे यात्रियों को बसों में आने जाने में परेशान होना पड़ रहा है।
कोटरा से एट उरई के रास्ते तीन रोडवेज की बसें कानपुर तक आती जाती है। पर बसों की दयनीय स्थिति होने के कारण लोगों को इनमें यात्रा करने में परेशानी हो रही है। हालत यह है कि रोडवेज की बसों में बैटरी ना होने के कारण यात्रियों को इन बसों में धक्का लगाना मजबूरी सी बन गई है।
विज्ञापन

बता दें कि रोडवेज की बसों में रोजाना एट उरई के दुकानदारो के साथ छात्र-छात्राएं स्कूल में पढ़ने जाती हैं। साथ ही कचहरी तहसील आने जाने वाले लोगों के लिए सुबह से इन्हीं बसों का सहारा है यह रोडवेज की बसें सुबह सात बजे से साढ़े नौ के बीच चलाई जा रही हैं इसके बाद दिनभर लोगों को आने जाने के लिए कोई भी बस नहीं है। देर रात कानपुर से लौटने के बाद यह बसें कोटरा आकर रूकती है। वही बसों की हालत खराब होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कोटरा निवासी हैदर मास्टर ,चमनलाल कोष्टा, दयासागर स्वामी ने बताया कि हम लोग एट में दुकान किए हुए हैं इससे दुकानदारों को इन्हीं रोडवेज की बसों से आना जाना पड़ता है। पर उरई डिपो की ओर से दो या तीन बसें ही चलाई जा रही है। इससे दिन में आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। लोग मजबूरन टैंपो से आने-जाने पर मजबूर है। साथ ही इन बसों की कहीं सीट टूटी रहतीं हैं तो कुछ में शीशा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed