फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Complete in papers, Amrit Sarovar incomplete in the ground

कागजों में पूरे, धरातल में अधूरे अमृत सरोवर

Sun, 04 Sep 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Complete in papers, Amrit Sarovar incomplete in the ground
कदौरा। जिला प्रशासन स्वतंत्रता दिवस से पहले अमृत सरोवरों (तालाबों) का निर्माण पूरा कराने को लेकर सख्त नजर आ रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद भी आज तक ब्लॉक के अधिकांश अमृत सरोवर आधे अधूरे ही पड़े हैं। इसके बाद भी अधिकारी कागजों पर अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य पूरा होने का दावा कर रहे हैं।
शासन स्तर से ब्लॉक के सभी 15 तालाबों का निर्माण स्वतंत्रता दिवस के पहले कराकर वहीं तिरंगा फहराने के निर्देश दिए गए थे।
इसे लेकर अधिकारियों ने जल्दबाजी में अधिकांश अमृत सरोवरों पर आधे अधूरे कार्य के साथ सिर्फ स्टैंड का निर्माण करा तिरंगा फहरा दिया।
इसके बाद से निर्माण कार्य अधर में लटका है। 15 में से महज चार तालाबों का ही निर्माण कार्य अब तक पूरा हो सका है।
कदौरा ब्लॉक के परौसा गांव में 15.93 लाख रुपये की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण होना था। तालाब की खुदाई तक का काम अधूरा पड़ा है। सीढ़ियों का निर्माण, पौधारोपण और इंटरलॉकिंग तक नहीं कराया गया।
विज्ञापन

बागी गांव में भी सीढियां बनाने के बाद काम बंद है। ब्लॉक क्षेत्र के बागी गांव में 13. 90 लाख रुपये से सरोवर का निर्माण होना था। तालाब की खुदाई में खानापूर्ति की गई है। पौधारोपण और इंटरलॉकिंग यहां भी नहीं है। खुदे तालाब में आए दिन मवेशी घुस जाते हैं, उन्हें निकालने में पशुपालक को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
प्रथम चरण के 15 तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अगर निर्माण पूरा नहीं हुआ तो जांच कराई जाएगी। कार्य अधूरा मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बृजकिशोर कुशवाहा, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed