फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Complaint lodged on Chief Minister's portal

Jalaun News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई

Sat, 04 Apr 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Complaint lodged on Chief Minister's portal
जालौन। कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर ने कुठौंदा बुजुर्ग से हीरापुर तक संपर्क मार्ग बनाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गजेंद्र सिंह के अनुसार, यह कच्चा मार्ग बारिश में कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन बाधित करता है। पूर्व में शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग उरई निर्माण खंड एक के सहायक अभियंता ने मार्ग का निरीक्षण कर बदहाली स्वीकार की थी। हालांकि, विभाग की निस्तारण रिपोर्ट में तथ्यों को छिपाकर हीरापुर को पहले से पक्के मार्ग से जुड़ा बताया गया। गजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने कच्चे मार्ग को हीरापुर के पक्के संपर्क मार्ग से जोड़ने की मांग की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आपत्ति दर्ज कराते हुए मामले की पुनः जांच और रिपोर्ट में हेरफेर करने वाले अधिकारियों पर शासन स्तर से कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed