फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Complainants are troubled by the occupation of lease, chakrodh and farm.

Jalaun News: पट्टा, चकरोड व खेत पर कब्जे से फरियादी परेशान

Sun, 03 May 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 03 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Complainants are troubled by the occupation of lease, chakrodh and farm.
जालौन/कालपी। जिले की तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। जालौन और कालपी तहसीलों में कुल 107 शिकायतें दर्ज हुईं, इसमें 25 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान जमीन पर कब्जे की शिकायतें सर्वाधिक रहीं।
विज्ञापन




जालौन तहसील सभागार में डीएम राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। यहां कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 13 का तत्काल निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


समाधान दिवस के दौरान 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कामना देवी ने राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। इस पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु के 18 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। दो दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि निःक्षय मित्रों की ओर से पांच क्षयरोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कब्जा और बिजली समस्या के मामले पहुंचे

कालपी। तहसील में एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 31 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। शेखपुर गुढ़ा निवासी हरीशंकर ने पड़ोसी पर हदबंदी के पत्थर उखाड़ने का आरोप लगाया, जबकि छोटेलाल ने आवासीय पट्टे की भूमि की नाप कराने की मांग की। अभैदेपुर निवासी भाग सिंह ने चकरोड से कब्जा हटवाने की शिकायत की। नगर निवासी जीनत परवीन ने बिजली कनेक्शन देने में हीलाहवाली का आरोप लगाया, वहीं परोसा गांव की एक महिला ने जमीन बेचने के बाद भी विक्रेता द्वारा ऋण लेने की शिकायत दर्ज कराई।

एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।


जमीन कब्जा, रास्ता विवाद और आवास योजना की समस्याएं

कोंच। तहसील परिसर में एसडीएम ज्योति सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जवाहर नगर निवासी घनश्याम ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि चमरसेना रोड स्थित उसके प्लॉट पर कुछ दबंग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से कब्जा रुकवाने की मांग की। वहीं, कैलिया निवासी विद्यारानी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि खेत तक जाने वाले रास्ते में खड़े पेड़ को हटाने नहीं दिया जा रहा, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।

आराजीलेन कोंच निवासी अक्को ने शिकायत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत उनका आवास स्वीकृत होने के बावजूद करीब एक वर्ष से धनराशि जारी नहीं की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों से मामले में शीघ्र कार्रवाई की गुहार लगाई।


------------

विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, सभासदों ने उठाई आवाज

माधौगढ़। नगर पंचायत रामपुरा के सभासदों ने नगर में चल रहे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए संपूर्ण समाधान दिवस में आवाज बुलंद की। सभासदों ने एसडीएम राकेश सोनी को ज्ञापन सौंपकर अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग की। सभासद ब्रजेश कुमार, अल्ताफ खान, संदीप सोनी, मनोज कुमार, जाकिर खान, ब्रजकिशोर, ब्रजेंद्र, विमल कुमार और गिरजाशंकर सहित अन्य ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में विकास कार्यों में जानबूझकर लीपापोती की जा रही है।सभासदों का आरोप है कि जब इन कार्यों की जानकारी लेने के लिए नगर पंचायत के बाबू को फोन किया जाता है तो वह फोन तक नहीं उठाते। सभासदों ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed