फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   coach,rail,jhansi mirjapur national higway,station,ssb

ट्रेन के पहिए में खराबी से कई बार रोकी गई बरौनी मेल

Thu, 28 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
coach,rail,jhansi mirjapur national higway,station,ssb
उरई। कानपुर झांसी रेलवे ट्रैक पर बरौनी से ग्वालियर जाने वाली बरौनी मेल के पहिये में आई तकनीकी खराबी के कारण कई बार रोका गया। कानपुर से उरई की ओर आ बरोनी मेल जैसे ही पुखरायां स्टेशन से आगे बढ़ी तो पीछे वाले कोच में कुछ आवाज आई। इस पर गार्ड एसबी सिंह ने वाकीटाकी से चालक को अवगत कराया। चालक ने ट्रेन को कालपी स्टेशन पर रोककर चेक किया। इसके चलते ट्रेन करीब 10 मिनट खड़ी रही। इसके बाद जब ट्रेन आटा स्टेशन से गुजर रही थी तो दोबारा कोच में आवाज आई। इस पर चालक ने ट्रेन को रोका। करीब 20 मिनट ट्रेन खड़ी रही। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम झांसी को दी। बाद में एट स्टेशन पर तैनात कैरेज एवं वैगन विभाग के कर्मचारियों ने ट्रेन को कोच को चेक किया। ट्रेन के चक्के (पहिया) में तकनीकी खराबी थी। जिसे ठीक किया गया। यहां भी ट्रेन दस मिनट से ज्यादा खड़ी रही। इसके बाद गंतव्य की ओर रवाना हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed