फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CO and Inspector Nappen if found liquor factory

शराब फैक्टरी मिली तो सीओ और इंस्पेक्टर नपेंगे

Wed, 07 Apr 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
CO and Inspector Nappen if found liquor factory
पुलिस लाइन में बैठक लेते डीआईजी जोगेंद्र कुमार व एसपी यशवीर सिह - फोटो : ORAI
उरई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए जमानत पर छूटे शातिर अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। गैंगस्टर गुंडा एक्ट की कारवाई की जाए। जहां पर भी चुनाव में गड़बड़ी की आशंका हो, वहां की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाए। इसी तरह अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कारवाई की जाए। जनपद के किसी भी थाना क्षेत्र में शराब बनाने की फैक्टरी पाई जाती है तो संबंधित सीओ, प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह बात मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी जोगेंद्र कुमार ने कही। उन्होंने जिले के सभी सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध शस्त्र बनाने व बेचने वालों की धरपकड़ अभियान में तेजी लाए जाए ताकि चुनाव में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न होने पाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस से दुर्व्यवहार करने वाले, लूट-डकैती चोरी जैसे अपराधों में शामिल अपराधियों की सूची बनाकर कार्रवाई जाए। महिलाओं व बच्चियों के साथ अपराध करने वालों पर एनएसए, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाए। जिले में कहीं भी अवैध खनन किसी भी हालत में न होने पाए। पिछले चुनावों में हिंसा व गड़बड़ी करने वालों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए पुलिस भी पूरी सतर्कता बरतें। बैठक में एसपी यशवीर सिंह, एएसपी राकेश सिंह के अलावा सभी सर्किल के सीओ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed