फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cleaner dies after being hit by a truck in a mine accident

Jalaun News: ट्रक की चपेट में आने से क्लीनर की मौत, खदान में हुआ हादसा

Wed, 07 Jan 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Cleaner dies after being hit by a truck in a mine accident
कदौरा। थाना क्षेत्र के भेड़ी खदान संख्या तीन में मंगलवार को हादसा हो गया। मौरंग भराई के दौरान ट्रक के बैक करते समय क्लीनर उसकी चपेट में आ गया। ट्रक का पिछला पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी गांव निवासी कमल (19) ट्रक में क्लीनर के रूप में कार्य करता था। वह ट्रक लेकर भेड़ी खदान में मौरंग भरने गया था। इसी दौरान ट्रक पीछे किया जा रहा था। क्लीनर असंतुलित होकर ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद खदान में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां भूरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




घटना की सूचना फोन के माध्यम से प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर प्राथमिक जांच की गई है। क्लीनर की मां की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। ट्रक की स्थिति, चालक की भूमिका और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभात कुमार सिंह, थाना प्रभारी कदौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed