फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Clashes between Corona warriors, known to explain

कोरोना योद्धाओं के बीच झड़प, समझाने पर माने

Fri, 24 Apr 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Clashes between Corona warriors, known to explain
सीओ से वार्ता करते पालिकाध्यक्ष व अन्य। - फोटो : ORAI
उरई। नगर पालिका के वाहन इंचार्ज से शहीद भगत सिंह चौराहे पर चेकिंग कर रहे दरोगा से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी भी मौके पर आ गए और हंगामा करने लगे। सफाई कर्मचारी दरोगा पर डंडा मारने का आरोप लगा रहे थे। सूचना पाकर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा भी पहुंच गए। बाद में एडीएम व कोतवाल ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। करीब तीस मिनट तक पालिका परिसर में हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका के वाहन इंचार्ज रामआसरे पालिका की जेसीबी, लोडर व ट्रैक्टरों में पेट्रोल पंप से डीजल डलवाकर बाइक से पालिका कार्यालय आ रहे थे। शहीद भगत सिंह चौराहे पर दरोगा ने उन्हें रोक लिया। उनका आईकार्ड उल्टा था। उनका आरोप है कि दरोगा ने उनके सीने में डंडा मारा। जानकारी मिलने पर सफाई कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। पालिकाध्यक्ष एवं सफाई कर्मचारियों का आरोप था कि पुलिस कर्मी आए दिन सफाई कर्मियों के साथ अभद्रता कर देते है।
विज्ञापन

जबकि लॉकडाउन के दौरान सफाई कर्मी बराबर अपनी परवाह किए बगैर सफाई कार्य पूरा कर रहे हैं। फिर भी पुलिस उनसे अभद्रता कर रही है। हंगामे की सूचना पाकर ईओ संजय कुमार भी पहुंच गए। कोतवाल शिवगोपाल ने उन्हें कोतवाली बुलाया और सफाई कर्मचारियों को समझाया। इसी बीच एडीएम प्रमिल कुमार सिंह भी आ गए। दरोगा ने सफाई दी कि वे डंडे से उल्टा कार्ड सीधा कर रहे थे। एडीएम ने पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि वे भी कोरोना योद्धा है। पहले उनसे परिचय पूछ लें। आईकार्ड देख लें। इसके बाद कोई कार्रवाई करें। बहरहाल समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया। तब जाकर सफाई कर्मी शांत हुए।

पालिका परिसर में खड़े आक्रोशित सफाई कर्मी

पालिका परिसर में खड़े आक्रोशित सफाई कर्मी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed