{"_id":"6232108e47962652de3885d9","slug":"civic-orai-news-knp6860309181","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना पुल पर ट्रैक्टर खराब होने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन औरैया मार्ग पर जाम में फंसे वाहन
- फोटो : ORAI
Link Copied
कुठौंद। यमुना पुल पर ट्रैक्टर खराब होने से जालौन-औरैया मार्ग पर जाम लग गया। दोनों ओर से सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद वाहनों को निकलवाना शुरू किया। तब कही जाकर दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम में फंसे वाहनों के चालकों व यात्रियों को तेज धूप होने के चलते काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
औरैया जनपद के देवकली चौकी क्षेत्र के यमुना पुल पर बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे ट्रैक्टर की बेरिंग टूट जाने से सड़क पर खड़ा हो गया। जिससे जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते जाम जनपद की शंकरपुर चौकी तक पहुंच गया। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। दोपहर में तेज धूप के चलते जाम में फंसे लोग खाने और पीने की वस्तुओं को तलाशते नजर आए। वाहनों में सवार महिलाएं, बच्चें व बुजुर्ग भी परेशान रहे। सूचना पर दोनों जनपदों की पुलिस ने वाहनों को निकलवाने का प्रयास शुरू किया। तब कही जाकर दो घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों व यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।