{"_id":"61cb5a954d04cd6f4b05a4c6","slug":"chori-police-jaanch-orai-news-knp6722660187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से चोरों ने छह बकरी, जेवर, नगदी किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से चोरों ने छह बकरी, जेवर, नगदी किए पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। चोरों ने बीती रात दो घरों की कुंडी तोड़कर एक घर से छह बकरी व दूसरे घर से सोने-चांदी के जेवर व नगदी पार कर दिए। सुबह जागने पर गृहस्वामियों को चोरी की जानकारी हुई। तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव निवासी जगदीश अतरौलिया के उरई राठ मार्ग पर बने जानवरों वाले बाड़े के दरवाजे की कुंडी काटकर चोरों ने छह बकरी चोरी कर ली।
पशुपालक ने बताया कि बकरियों की कीमत लगभग 50 हजार रुपये थी। इसके बाद चोरों ने गांव के ही देवेंद्र के घर का ताला तोड़कर सोने का मंगलसूत्र, झुमकी, पायल, बिछिया और 16 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
घटना के समय बगल के कमरे में सो रहे परिजनों को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिवार उठा तो टूटे ताले व बिखरा पड़ा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई।
दोनों लोगों ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर समीर कुमार ने जांच पड़ताल की। उन्होंने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। उधर, ग्रामीणों में चर्चा हैं कि पुलिस गश्त न होने से चोरों के हौंसले बुलंद है। ग्रामीणों ने गांव में गश्त बढ़ाने की मांग की।