{"_id":"62717785f4cb30418a0d0b98","slug":"chori-orai-ka-khulasa-nahi-orai-news-knp6947492176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व महिला प्रधान के घर हुई दस लाख की चोरी का एक माह बाद भी खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व महिला प्रधान के घर हुई दस लाख की चोरी का एक माह बाद भी खुलासा नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। रामपुरा थानाक्षेत्र के टीहर गांव की पूर्व प्रधान के घर 30 मार्च की रात को हुई लाखों की चोरी का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं, महिला प्रधान के पति ने पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस उसके बेटे को ही चोरी के मामले में फंसाने का प्रयास कर रही है।
रामपुरा थानाक्षेत्र के टीहर गांव निवासी पूर्व प्रधान चंद्रकांती के घर से 30 मार्च की रात को चोर दो लाख रुपये और आठ लाख रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए थे। 31 मार्च को थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पूर्व प्रधान ने एक पड़ोसी पर चोरी का शक जताया था। पूर्व प्रधान के पति सुरेंद्र पाल ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर वह कई बार एसपी से भी मिल चुके हैं। वहीं सोमवार को थाना पुलिस ने उसे और उसके छोटे बेटे को थाने बुलाया। पुलिस वाले बेटे पर ही चोरी का आरोप मढ़ने लगे। कई घंटे बेटे से पूछताछ की गई।
उनका आरोप है कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई की बजाय उन्हें ही परेशान कर रही है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार का कहना है कि प्रधान का पुत्र जुआ खेलता है। शक के आधार पर पूर्व प्रधान के बेटे से पूछताछ की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।