फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ,chor girftar,orai

चोर गैंग के नौ शातिर गिरफ्तार

Sat, 26 Feb 2022 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
,chor girftar,orai
पुलिस लाइन में चोरी का खुलासा करते एसपी रवि कुमार - फोटो : ORAI
उरई। एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय चोर गैंग के नौ शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन के चुराए गए लाखों रुपये कीमत के बंच कंडक्टर के पांच ड्रम बरामद किए गए हैं। शनिवार को एसपी रवि कुमार ने गुडवर्क पर्दाफाश किया। दोपहर बाद सभी शातिरों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने पत्रकारों को बताया कि 21 जनवरी को डकोर कोतवाली क्षेत्र के टिमरौ की साइड से पावर ग्रिड कार्पोरेशन के बंच कंडक्टर के पांच ड्रम चोरी हो गए थे। वहां बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम चल रहा है। घटना की रिपोर्ट निर्माण कराने वाली कंपनी के कर्मचारी गुंदिया इंगलिया बाजार जनपद मालदा वेस्ट बंगाल निवासी हजीबुल रहमान ने डकोर थाना में दर्ज कराई थी। तब से पुलिस शातिरों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की सुबह एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने डकोर क्षेत्र के सिमरिया गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के पास से नौ शातिरों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आठ शातिर मौके से भाग गए। पकड़े गए लोगों के पास से बंच कंडक्टर के पांच ड्रम, दो कारें , एक ट्रक, तमंचे, कारतूस, चाकू बरामद किए गए हैं। एसपी के मुताबिक गुडवर्क करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

यह शातिर दबोच गए
ज्वालापुरी कैंप नंबर पांच थाना मियांवाली नई दिल्ली निवासी भीम सिंह उर्फ चंदू, ककरारी थाना व जिला अलवर राजस्थान निवासी फारुख खां, साबल गढेरा थाना असोथर जिला फतेहपुर निवासी रामबाबू निषाद, अलवर गेट थाना मालखेड़ा जिला अलवर राजस्थान निवासी राजेंद्र साहू, बंदीपुरा थाना मालाखेड़ा जिला राजस्थान निवासी शुक्ला खान, खेड़ली चंद्रावत थाना लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर राजस्थान निवासी जैकम खान, सोहनपुर थाना मालाखेड़ा जिला अलवर राजस्थान निवासी अलीजान व ककरारी थाना अलवर सदर जिला अलवर राजस्थान निवासी शौकत खान, शरीफ खां।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भाग गए
सोहनपुर थाना मालाखेड़ा जिला अलवर राजस्थान निवासी शौकत खान, भावनापुर थाना किशनपुर जिला फतेहपुर निवासी राजेंद्र निषाद, छेदी निषाद, खेड़ली चंद्रावत थाना लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर राजस्थान निवासी इमरान, पूरन कबाड़ी व दो-तीन अन्य लोग।
यह हुआ बरामद
शातिरों के पास से बंच कंडक्टर के पांच कंडक्टर ड्रम कीमत लगभग 37 लाख रुपये, दो कार, एक ट्राला, 315 बोर के तीन तमंचे, पांच कारतूस और छह चाकू बरामद हुए।

किराये पर ले रखा था 22 चक्का ट्रक
शातिरों से बरामद कारों में एक कार राजेंद्र साहू और दूसरी कार भीम सिंह उर्फ चंदू के नाम दर्ज है। जबकि बरामद 22 चक्का ट्रक शातिरों ने किराये पर ले रखा था, जो आरटीओ में राजस्थान निवासी कुंदन प्रसाद के नाम रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed