फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   chor girftar

ट्रांसफार्मर से तेल चोरी वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Tue, 07 Sep 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
chor girftar
जालौन। कोतवाली पुलिस ने ट्रांसफार्मर का तेल चोरी करने करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 200 लीटर चोरी हुए तेल के साथ आपे लोडर को भी पकड़ा। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा मौजा में स्थित राजकीय नलकूप संख्या के संचालन के लिए वहां रखे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर के ड्रेन बाल को तोड़कर बीती 3 जुलाई के रात कुछ व्यक्तियों ने तेल चोरी कर लिया था। जिसमें विद्युत उपखंड अधिकारी कौशलेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में एसपी के निर्देश पर सीओ विजय आनंद के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम को तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए लगाया गया था। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि औरैया हाईवे पर सारंगपुर मोड़ के पास एक आपे में कुछ व्यक्ति चोरी का माल बेचने के लिए ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाल सुनील कुमार सिंह के साथ एसएसआई आनंद सिंह, एसआई महादेव सिंह व कुलदीप तिवारी मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने आपे को पकड़ लिया। आपे में लदे ड्रम की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसमें ट्रांसफार्मर से चोरी किया हुआ 200 लीटर तेल बरामद किया। पुलिस ने आपे को कोतवाली में लाकर सीज कर दिया। साथ ही ड्रम व तेल को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आपे के साथ तेल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य अशोक कुशवाहा निवासी नया पटेलनगर उरई, उवैश मंसूरी निवासी कांशीराम कालोनी उरई, पप्पू कुशवाहा व आजाद खां निवासीगण ग्राम अटरिया थाना आटा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed