फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Choked drains, water flowing on the roads

Jalaun News: नालियां चोक, सड़कों पर बह रहा पानी

Tue, 21 Mar 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 21 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Choked drains, water flowing on the roads
उरई। नगर क्षेत्र के बाशिंदों को गंदगी व जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सफाई न किए जाने से बीमारी फैलने के आसार बन रहे हैं। पालिका भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

उरई के मोहल्ला नया पटेल नगर चुर्खी बाईपास वार्ड-चार में नाली का गंदा पानी, कीचड़ सड़कों पर बह रहा है। महीनों से नालियों की साफ-सफाई नहीं कराई गई है। जिससे मच्छर भी बढ़ गए हैं। स्थानीय निवासी संतोषी, सीमा देवी, शिव कुमार, अर्चना, आलोक महान कृष्ण प्रसाद ने बताया कि सड़कों पर पानी भरा है, जिससे सड़कों की इंटरलॉकिंग भी खराब भी हो रही है। बच्चे भी बाहर नहीं खेल पाते हैं और स्कूल जाने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

नगर पालिका को जब शिकायत की गई तो उसने खाली पड़े एक प्लाॅट में गड्ढा करवा दिया था, कुछ दिन तो फिर से पानी सड़कों पर भर गया। इस पर ईओ विमलापति का कहना है कि मौके पर कर्मचारी भेजकर वहां सफाई और पानी निकासी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रपटा के दरवाजे हुए चोक, जलभराव
शहर के पुराना राम नगर, ईदगाह के पीछे से वाल्मीकि बस्ती से होकर गुजरने वाले नाले के रपटे की साफ-सफाई न होने के चलते दरवाजे चोक हो गए हैं। इससे वहां पर जलभराव होने लगा है। बदबू और गंदगी से लोग परेशान हैं। मोहल्ले के निवासी रमेश, तुलसी रामा, नरेंद्र, संजू ने बताया कि नाले का पानी दूसरी तरफ बनी गली में बह रहा है। इससे बच्चों को स्कूल भेजने में काफी परेशानी हो रही है। समाजसेवी डॉ. प्रभुदयाल ने नगर पालिका से साफ-सफाई करवाकर गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed