फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Children play in the competition showed promise

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

Tue, 09 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 09 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Children play in the competition showed promise
31वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
इंद्रा स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हुआ। इसमें जिले के सभी आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के अलावा सभी ब्लाकों के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर खेलकूद में अपना दमखम दिखाया।

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दो दिवसीय जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक एन कोलांचि ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम मेें छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं ने अतिथियों को

मार्च पास्ट कर सलामी दी। इस दौरान एक रैली भी निकाली गई जिसे कप्तान ने हरी झंडी दिखाई। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एन कोलांचि ने कहा कि बच्चों को खेलकूद में हार जीत की बजाय अपना प्रदर्शन बेहतर करने की पूरी कोशिश करना चाहिए। इसके अलावा खेल की भावना से खेलना चाहिए। इसको लेकर कोई व्यक्तिगत

प्रतिद्वंद्विता नहीं पालना चाहिए। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। खेलकूद से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से समाज की विसंगतियां दूर

होती हैं और समरसता आती है। कार्यक्रम संयोजक नगर शिक्षा अधिकारी गनपत लाल ने कहा कि बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता में पूरे उत्साह और मनोबल के साथ प्रतिभाग करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन युद्धवीर कंथरिया ने किया।
इस मौके पर इलाहाबाद बैंक के एलडीएम सिद्धार्थ पाल, इलाहाबाद बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक शिरीष एस हुद्दार, वित्त एवं

लेखाधिकारी दीपक बाबू, राजेंद्र कुशवाहा, अजीत यादव, महेश शर्मा, विनोद गौतम,  कमलेश कुमार गुप्ता, सर्वेश कुमार, आनंद भूषण, विजय बहादुर सचान, रामगोपाल वर्मा आदि खंड शिक्षा अधिकारी व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

ठाकुरदास यादव, पूर्व माध्यममिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत रावत, संजय दुबे, प्रताप भानु, अभिनव दीक्षित, ममता स्वर्णकार, अरुणा सक्सेना, व्यंजना सिंह, नरेश निरंजन, राजेश शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विकलांग छात्रा उत्साह बढ़ाया
कोंच ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमीटा की छात्रा स्वाती एक हाथ से विकलांग है लेकिन मार्च पास्ट के दौरान उसके उत्साह को देख कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उसे सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।

दौड़ में अनूप और सुलेख में डोली अव्वल
इंद्रा स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में 200 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में अनूप सिंह ने पहला, गजेंद्र ने दूसरा व शीपू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुलेख में यासिर खान ने पहला, सुमित कुमार ने दूसरा व आलौक ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं, बालिका वर्ग में 200 मीटर की दौड़

प्रतियोगिता में राखी का पहला, गौरी का दूसरा व सोनम का तीसरा स्थान रहा। सुलेख में डौली ने पहला, निकेता ने दूसरा तथा नेहा ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। अंताक्षरी में मोहनी ने पहला और डोली ने दूसरा स्थान पाया।  जूनियर स्तर की प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग में लंबी कूद में अमित ने पहला स्थान, अनिल ने दूसरा तो अर्जुन ने तीसरा स्थान हासिल
विज्ञापन


किया। चक्का फेंक में ज्ञानदास ने पहला, मंगल ने दूसरा व मोहित ने तीसेर स्थान पर कब्जा किया। वहीं, बालिका वर्ग में गोला फेंक में सोनम पहले, प्रियंका दूसरे व आरती तीसरे स्थान पर रहीं। सुलेख में राधिका ने पहला, रोशनी ने दूसरा व रुवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। योगा में बालक व बालिका वर्ग में डकोर ब्लाक का दबदबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed