फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Children dance, sing, have accolades

बच्चे नाचे-गाए, खूब वाहवाही पाए

Sat, 25 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 25 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Children dance, sing, have accolades
भाईचारे को बढ़ावा देता रंगारंग कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
सीएमएस के बच्चों की प्रतिभा देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इस दौरान उरई नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा गिरजा चौधरी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। वे शनिवार को सिटी सेंटर सभागार में सीएमएस के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। स्कूल के छात्र व छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।  कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ
विज्ञापन


नाटक ने सबको प्रभावित किया। नाटक में अदिबा, श्रद्धा, श्रेया, रिया, नितिका, अदिति, कशिश, पलक सिंह, साक्षी, रजनी ने अपने अभिनय से दर्शकों पर छाप छोड़ी। मुख्य अतिथि व उरई पालिका अध्यक्षा गिरजा चौधरी बुजुर्ग समाजसेवी रामकृष्ण शुक्ला, प्रख्यात लोक कला विशेषज्ञ अयोध्या प्रसाद गुप्त कुमुद विद्यालय की संरक्षिका डा. रेनू चंद्रा, उपजा के प्रदेश
विज्ञापन


अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री, विद्यालय के प्रबंधक केपी सिंह सुन्नू, अनिल शर्मा, संजय सिंह, नीरज गुप्ता, गोपाल कृष्ण अवस्थी, प्रधानाचार्या श्रीमती कमलेश शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी, सभासद लक्ष्मण दास बवानी, पवन गेंड़ा, योगेश शुक्ला, स्वर्णिमा शर्मा आदि सभी ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिकोत्सव का
विज्ञापन
विज्ञापन


विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद छात्रा श्रेया, साक्षी, रिया, श्रद्धा, कशिश ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जबकि छात्रा अदिबा, अदिति, साक्षी, अनुष्का, निकिता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद विविधता में एकता नाटिका के माध्यम से बताया गया एक मूर्ति को हिंदू, मुस्लिम, इसाई, अपने-अपने धार्मिक भाव से गढ़ते हैं और आपस में झगड़ते भी हैं। जब उसी

मूर्ति के हाथ में तिरंगा आ जाता है तो सभी एक हो जाते हैं और भारत मां के जयकारे लगाने लगते हैं। उर्मिला सिंह, शिल्पी गुप्ता, यादराम तिवारी, जयसिंह यादव, पंकज गुप्ता मौजूद रहे।


प्रधानाचार्या श्रीमती कमलेश शर्मा ने शिक्षिका अपर्णा, आकांक्षा, आरती, प्रिया, कल्पना, अंजली द्विवेदी, शिक्षक अजय, राजप्रताप की सराहना की। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव का संचालन अंजली द्विवेदी और राजप्रताप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed