फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cheating of 40 lakhs in the name of petrol pump

पेट्रोल पंप के नाम पर 40 लाख की ठगी की शिकायत

Mon, 17 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cheating of 40 lakhs in the name of petrol pump
कोंच (जालौन)। पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर चालीस लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार युवक ने एसपी से मामले की शिकायत कर बताया कि साइबर अपराधियों ने उसे तेल कंपनी का अधिकारी बता कर 40 लाख ठग लिए हैं। अब ठगी करने वाले अपना फोन भी बंद किए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के भदारी गांव निवासी शैलेंद्र कुमार पुत्र कृष्ण कुमार गौतम ने एसपी को बताया कि पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारी बनकर आशीष मंडल, सुजीत शुक्ला व राहुल शर्मा ने उसे पेट्रोल पंप दिलाने का झांसा दिया। उन्होंने उसे बैंक खाता नंबर देकर जमानत राशि व अन्य व्यय के नाम पर उससे 39 लाख 68 हजार 885 रुपये जमा करा लिए। इसके बाद उन लोगों ने कहा कि उसका लाइसेंस बन गया है। इतना ही नहीं उन लोगों ने फोन पर यह भी कहा कि लगभग दस करोड़ की स्थापना सामग्री पेट्रोल पंप की साइट पर भेज दी गई है जो जल्दी ही वहां पहुंच जाएगी। बस इसके बाद से उन लोगों के फोन बंद हैं।
विज्ञापन

शैलेंद्र ने पेट्रोलियम कंपनी से संपर्क कर जब बात की तो बताया गया कि इस तरह का कोई लाइसेंस उनके यहां से निर्गत नहीं किया गया है। यह सुन कर शैलेंद्र के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई और वह समझ गया कि उसने साइबर अपराधियों के झांसे में आकर अपनी सारी जमा पूंजी गंवा दी है। उसने दी गई तहरीर में बैंक से जुड़े कुछ लोगों को भी संदेह के घेरे में रखा है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक एसपी ने कोंच पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश भी दिए हैं। कोतवाल इमरान खान का कहना है कि जांच कर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed