फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CHC... patients have doubled, there is no place to even sit, many are returning without treatment

Jalaun News: सीएचसी... मरीज हुए दोगुने, बैठने तक की जगह नहीं, कई बिना इलाज लौट रहे

Fri, 15 Aug 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
CHC... patients have doubled, there is no place to even sit, many are returning without treatment
कोंच। बाढ़ और बारिश से प्रभावित रहे कोंच क्षेत्र में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सीएचसी में आम दिनों में जहां 200 से 250 की ओपीडी रहती है, वहीं आजकल यहां 500 से 550 मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल में बैठने तक की जगह नहीं है। मरीज अपनी बारी का इंतजार कर बिना दिखाए घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

बाढ़ और बारिश के चलते कोंच तहसील क्षेत्र व गांवों में जलभराव और जगह-जगह गंदगी फैली पड़ी है। कई इलाकों में दुर्गंध फैल रही है। इस कारण उन इलाकों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उसका असर अस्पतालों में दिखाई दे रहा है। कोंच सीएचसी में पिछले दो-तीन दिन से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन

सीएचसी में रोजाना करीब दो सौ से ढाई सौ की ओपीडी होती है, लेकिन इस समय पांच सौ से साढे पांच सौ तक पहुंच रही है। अस्पताल में मरीजों को बैठने तक की जगह नहीं है। मरीज अस्पताल के बाहर गेट से लेकर अंदर फर्श पर बैठे नजर आ रहे हैं। यही हाल कस्बे के निजी अस्पतालों के हैं। हर जगह मरीजों की भीड़ लगी है। सीएचसी के डॉक्टरों ने बताया कि इस समय बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमार होकर अस्पताल आ रहे हैं। अधिकांश मरीज जुखाम, बुखार, खांसी व दस्त के आ रहे हैं। इसके अलावा दाग, खाज व खुजली के भी मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के डॉ. अनिल कुमार शाक्य का कहना है कि मौसमी बीमारियां बढ़ रही है। इसलिए मरीजों की संख्या भी ओपीडी में बढ़ी है। सभी मरीजों को देखा जा रहा है।



काफी देर के बाद भी नहीं आया नंबर, वापस लौट
कस्बे के नया गांधीनगर निवासी करन का कहना हैं कि पिछले दो-तीन दिन से बुखार आ रहा है। कोंच सीएचसी में दिखाने आए थे लेकिन भीड़ के कारण काफी देर तक पर्चा लेकर लाइन में खड़े रहे फिर भी नंबर नहीं आया तो मजबूरी में बिना दिखाए घर को जाना पड़ रहा है।




नहीं दिखा पाए डॉक्टर को, अब प्राइवेट में जाएंगे
मालवीय नगर निवासी सीताराम भी कोंच सीएचसी में भीड़भाड़ के कारण डॉक्टर को अपना स्वास्थ्य नहीं दिखा पाए। उन्होंने बताया कि सरकार में भीड़ के कारण नहीं दिखा पाए अब प्राइवेट डॉक्टर को दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed