{"_id":"61632dca8ebc3e05d1787a03","slug":"chc-mandi-doctor-collage-tb-orai-news-knp65753760","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर घर चला टीबी रोगी खोज अभियान, 17 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर घर चला टीबी रोगी खोज अभियान, 17 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए गए विशेष अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 17 नए टीबी रोगियों की पहचान की है। इस अभियान के तीन चरण पूरे हो गए हैं। अभियान में 5702 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें जांच के बाद 17 क्षय रोगियों की पहचान कर सभी का इलाज भी शुरु कर दिया गया है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सुग्रीवबाबू ने बताया कि पहला अभियान 2 से 6 सितंबर तक चला। इसके तहत वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसा, नवोदय विद्यालय,जिला जेल व अंधविद्यालय में सर्वे किया गया। इसमें 22 लोगों की जांच की गई थी। जिसमें वृद्धाश्रम में एक और जेल में एक में क्षय रोग की पुष्टि हुई। दूसरा चरण 7 से 16 सितंबर तक चला। इसमें जिले के सभी ब्लाक में चले अभियान में तीन मरीज खोजे गए। इसके बाद तीसरा चरण 17 से 30 सितंबर तक चला। इस अभियान में सब्जी मंडी, फल मंडी, श्रमिक बाजार, निर्माण स्थल बाजार, ईटा भट्टा, स्टोन क्रेशर, साप्ताहिक बाजार आदि स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जाकर 4563 लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमें लक्षण वाले 129 लोगों की जांच की गई। जिसमें सात नए मरीज मिले है।
उन्होंने बताया कि यह अभियान चार चरणों में चलेगा। तीन चरण पूरे हो चुके है। अब चौथा चरण एक अक्टूबर से प्रारंभ हो गया है। यह चरण 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस चरण में प्राइवेट क्षेत्र के डाक्टरों व मेडिकल स्टोर पर आने वाले मरीजों को चिह्नित करने का काम होगा। चिह्नित मरीजों को विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत करने के बाद उन्हें निक्षय पोषण योजना के तहत पांच सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पोषण धनराशि उनके खाते में भेजी जाएगी।