फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CHC,IAS,CMO,doctor,phc

गोशालाओं की व्यवस्था दुरुस्त रखे, टीकाकरण भी शत प्रतिशत कराएं

Fri, 04 Feb 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
CHC,IAS,CMO,doctor,phc
कलक्ट्रेट में बैठक लेते नोडल अधिकारी विपिन कुमार जैन। - फोटो : ORAI
उरई। शासन द्वारा नियुक्त जनपद के नोडल अधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें गोवंश संरक्षण, कोविड 19 टीकाकरण, धान खरीद की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गोशालाओं में व्यवस्था दुरुस्त है। कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज लगभग शत प्रतिशत पूरी हो चुकी है। दूसरी में छूटे हुए लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। इस पर नोडल अधिकारी ने जनपद की गौशालाओं, धान क्रय केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों का धान क्रय केंद्रों पर लिया जाए। उनका भुगतान भी समय से करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संपूर्ण व्यवस्थाएं जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी एवं पीएचसी में हो। टीकाकरण से जो लोग अभी छूटे हैं उनका टीकाकरण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी से गोवंश आश्रय स्थलों, स्थाई व अस्थाई की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद नोडल अधिकारी ने कलक्ट्रेट कार्यालय में बने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे विशाल कुमार यादव, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed