फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Chandan takes charge of Bajrang Dal Nagar, Munna becomes cow protection chief

Jalaun News: चंदन को बजरंग दल नगर की कमान, मुन्ना बने गोरक्षा प्रमुख

Fri, 17 Apr 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Chandan takes charge of Bajrang Dal Nagar, Munna becomes cow protection chief
कोंच। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बजरंग दल की नगर इकाई का पुनर्गठन करते हुए नई टीम की घोषणा की है। यह बैठक विहिप जिला उपाध्यक्ष साकेत शांडिल्य की अध्यक्षता में कस्बे के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी में चंदन सोनी को नगर संयोजक और मुन्ना को गोरक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, अभि सोनी को नगर सह संयोजक, देवेश को नगर मिलन केंद्र प्रमुख, सारांश को सह गोरक्षा प्रमुख और सत्यम को नगर सह गोरक्षा प्रमुख बनाया गया है। संकेत को छात्र संपर्क प्रमुख, कुणाल को छात्र संपर्क सह प्रमुख और रूपेश तिवारी को नगर सुरक्षा प्रमुख नियुक्त किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि नए पदाधिकारी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस दौरान युवाओं को जोड़कर संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed