फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Chain created mediator, fire the imagination of voting

हाथ थाम चेन बनाई, मतदान की अलख जगाई

Mon, 23 Jan 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 23 Jan 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Chain created mediator, fire the imagination of voting
जालौन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बनाई गई मानव श्रृंखला। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए सोमवार को जालौन व कोंच में मानव शृंखला बनाने के साथ रैली भी निकाली गई। लोगों का आह्वान किया गया कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। जालौन में सोमवार को स्थानीय प्रशासन ने नगर में लगभग 4 किमी लंबी मानव शृंखला बनाकर मतदाताओं को मताधिकार
विज्ञापन


के प्रति जागरूक किया। हर किसी को आवश्यक रूप से निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय शर्मा के अलावा तहसीलदार सतीश कुमार वर्मा, कोतवाली प्रभारी फुंदनलाल, चौकी प्रभारी मनोज गुप्ता के अलावा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक जालौन व कुठौंद के शिक्षकों में राकेश कुमार
विज्ञापन


शुक्ल, आदेश गोस्वामी, अरुणकांत द्विवेदी के अलावा नगर क्षेत्र के लगभग सभी विद्यालयों के छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार स्मारक चंदकुआ से लेकर सरोजिनी नायडू पार्क तक मुख्य राजमार्ग पर मानव शृंखला बनाई गई।चंदकुआ पर रानी लक्ष्मीबाई को साक्षी मान उनकी प्रतिमा के नीचे शपथ ली गई कि कुछ भी हो, वोट जरूर डालेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुराप्रसाद महाविद्यालय के छात्र छात्राओं, स्काउट्स, सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर, एसआरपी इंटर कॉलेज, नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कॉलेज, अमरचंद्र
महेश्वरी इंटर कॉलेज, एसआरपी इंटर कॉलेज आदि के छात्र छात्राएं शामिल रहे। एसडीएम मोईन उल इस्लाम, तहसीलदार भूपाल सिंह, सीओ नवीन कुमार, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्रकुमार


द्विवेदी, ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे। माधौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे मेें भी मानव शृंखला बनाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। सात स्कूलों मेें हरिजन प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय व कन्या प्राथमिक विद्यालय के बच्चों व अन्य ने मानव शृंखला  बनाई। एसडीएम सुरेश चंद्र, ब्रजेश कुमार, कमलेश गुप्ता, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed