फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   celebration

रातभर मनाया नए साल का जश्न

Wed, 01 Jan 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
celebration
जालौन। मंगलवार की रात नए साल के स्वागत के लिए लोगों ने परिवार व दोस्तों के साथ होटल, ढाबों में जमकर मस्ती की। रात के 12 बजते ही हर जगह हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई देने लगी। नए साल के स्वागत में युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। पटेल नगर, रामनगर, जफिला परिषद रोड पर नए साल के स्वागत में भजन, कीर्तन व रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक भक्तों की भीड़ माता का गुणगान करती रही। बुधवार की सुबह हुई तो मंदिरों और पार्कों में भी भीड़ नजर आने लगी। शहर के ठड़ेश्वरी मंदिर, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर और संकटा मंदिर आदि में सुबह से ही लोग परिवार के सदस्यों के साथ पहुंच रहे थे। ठड़ेश्वरी मंदिर में तो भगवान कृष्ण की रासलीला व भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वहीं मंदिरों के आसपास फूलों की दुकानें भी सजी रहीं। लोग एक-दूसरे को बधाई के साथ गुलदस्ता भी देने के लिए खरीदारी करते दिखे। गुलदस्ते 200 से लेकर 1500 रुपये तक में बिके। जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक, इस दौरान स्कूलों व कोचिंग सेंटरों में भी छात्र, छात्राओं ने उमंग के साथ नववर्ष का स्वागत किया। लोगों ने सर्दी की परवाह किए बिना सुबह से ही अपने मिलने वालों को गुलदस्ते, फूल, चॉकलेट, डायरी, परफ्यूम आदि भेंट दिए। सबसे अधिक लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखाई दिए। युवाओं ने सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर की। नए वर्ष के स्वागत के लिए नगर के अधिकांश मंदिरों जिनमें छोटी माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, मंडी परिसर स्थित हनुमान मंदिर, कामांक्षा मंदिर आदि को भक्तों ने भव्य तरीके से सजाया। सूर्य की पहली किरण जब मंदिरों पर पड़ी तो उनकी निराली छटा देखते ही बनती थी। भव्य तरीके से सजे मंदिरों को देखने के लिए सुबह से भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर अपने परिजनों व ईष्ट मित्रों की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

वहीं कालपी में वनखंडी देवी मंदिर में भी बुधवार की सुबह से लेकर शाम तक माता के दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। रामपुरा के पचनद में भी दूर दराज से आए लोगों ने मंदिर में माथा टेका और नया साल सुखमय हो, इसके लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed