{"_id":"5e03ae4b8ebc3e882254c16a","slug":"celebration-orai-news-knp534419713","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया से अंधकार मिटाने को देखो आया मसीहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया से अंधकार मिटाने को देखो आया मसीहा
विज्ञापन
उरई। मंगलवार की देर रात प्रभु यीशु के जन्म लेते ही गिरजाघर प्रार्थना सभाओं से गूंज उठे। सेंटा भी बच्चों के बीच झूमते नजर आए, और सभी ने जिंगल बेल गीत गाकर प्रभु का जन्मदिन मनाया। बुधवार की सुबह शहर के गिरजाघरों व मिशनरी स्कूलों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई। घरों में भी क्रिसमस का पर्व लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। कुछ स्कूलों और गिरजाघरों में चरनी का दृश्य झांकी के माध्यम से सजाया गया। जहां पर मां की गोद में नन्हें से प्रभु यीशु को सभी नमन किया। केट काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। प्रार्थना सभा में आया मसीहा, दुनिया का अंधकार मिटाने गूंजता रहा। इसी कड़ी में जरूरतमंदों को फल, मिठाई व गर्म कपड़े भी वितरित किए गए।
बीसीएच मिशन के चर्च में क्रिसम का त्योहार पादरी नसीम डेविड की अगुवाई में धूमधाम से मनाया गया। चर्च में आयोजित प्रार्थना में उन्होंने कहा कि प्रभु यीशू का जन्म पापमय जगत में पाप का नाश करने के लिए हुआ था। उनका जन्म ही दुनिया से अंधकार मिटाने को हुआ था। इस दौरान संजय हावर्ड, क्रिस्टोफर, राजेश सैमसन, विक्रम जाटव, नीलम, आनंद कैरी, बबीता, बेरा आदि ने शिरकत की।
बीसीएच मिशन स्कूल में यीशू का जन्मदिवस मनाया गया। स्कूल की प्रबंधिका किरन मसीह ने कहा कि ईशा का मूल संदेश प्रेम का संदेश था। उन्हें के आशीर्वाद से हम सब सुखी है। इस दौरान स्कूली बच्चों को गिफ्ट और जरुरतमंदों को कपड़े बांटे गए। स्कूल के अध्यक्ष आईटी मसीह, मेविल, अरीना दलाल, सिरिन, रोजलाइन, शालिनी, शोभा, रश्मि, राघवेंद्र, दिनेश, जितेंद्र, मैराज सिद्दीकी, सुनीता, डेंजान एंथोनी, रीता जोसेफ आदि रहे। डिवाइन मर्सी में भी क्रिसमस डे पर प्रार्थना सभा हुआ। फादर कपिल ने प्रार्थना कर कहा कि आपस में प्रेम मिलाप और आनंद से रहना चाहिए। इसी तरह मिशन स्कूल में भी क्रिसमस का पर्व मनाया गया। रामपुरा प्रतिनिधि के मुताबिक, ऊमरी स्थित वीकेएम स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस का पर्व पूरे उल्लास से मनाया। यहां सेंटा बने युवक ने बच्चों को टाफी चाकलेट बांटी तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रबंधक दीपक सेंगर ने बच्चों को प्रभु यीशु के जीवन के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर गोपाल, आशीष काजल, काजोल, रागिनी, आकांक्षा आदि रहे।