फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Celebration in old age home, elders spread the magic of notes

बैंक कर्मी के साथ मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Celebration in old age home, elders spread the magic of notes
उरई। बैंक कर्मी को तीन लोगों ने कमरे में बंधक बनाकर पिटाई की। जिससे वह अचेत हो गया। आरोपियों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

औरैया जनपद के अजीतमल थाना क्षेत्र के वरीपुरा निवासी आशुतोष अवस्थी ने कुठौंद थाना पुलिस को बताया कि अंकित शुक्ला निवासी कस्बा कुठौंद व दो अज्ञात लोगों ने उसे कुठौंद में कमरे में बंधक बनाकर नौ जुलाई को मारपीट की थी। इसके बाद मोबाइल भी तोड़ दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार की सुबह नौ बजे पुलिस ने आरोपी अंकित शुक्ला निवासी कस्बा कुठौंद को थाना क्षेत्र के नहर कोठी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 250 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि अंकित पर पहले से ही मारपीट, गुंडा एक्ट सहित पांच मामले दर्ज है। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया। जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed