फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Celebration in every school with Aldrich

एल्ड्रिच संग हर स्कूल में मना जश्न

Thu, 16 Jul 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Celebration in every school with Aldrich
कोच में विद्यार्थियों को सम्मानित करते शिक्षक - फोटो : ORAI
उरई। सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम आने पर स्कूलों में जश्न मनाया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तो अपनी सफलता की श्रेय माता-पिता के साथ गुरुजनों को दिया। बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल का परीक्षा में दबदबा रहा। छात्र अनुराग सिंह ने 98 प्रतिशत अंक के साथ जिले में टॉप किया। स्कूल के 311 बच्चों में 68 बच्चों ने 90 से 98 के बीच अंक हासिल किए। अशवेंद्र सिंह ने 96.6 प्रतिशत, मानवेंद्र ने 95.6 प्रतिशत, सत्यम ने 95.4, आर्यन ने 95.2, गौरी ने 94.8, साहित्य ने 94.2, मान्या गुप्ता, निखिल, प्रखर द्विवेदी ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूल के अध्यक्ष राधेश्याम निगौतिया, डा. आनंद इटौरिया, अजय इटौरिया, प्रधानाचार्य सीमा श्रीखंडे, आशीष तिवारी ने छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

गुरुकुलम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने हाईस्कूल की परीक्षा में अपनी सफलता का परचम फहराया। जिसमें 25 छात्रों ने 90 से ज्यादा अंक प्राप्त किए है। अमन पटेल 96.2, युवराज सिंह ने 95.8, उमरा वसीम 95.6,वंशिका सिंह 95.2, यश सेठ 95.4, प्रखर अग्रवाल 95, अंशिका माहेश्वरी 93.8, अंश अग्रवाल 93.2, रूद्र गुप्ता, 94, सानिया अग्रवाल 93.8, ओम गुप्ता 93,अनामिका 92.8,अंकित व निश्चल 92.8,अरिश मुख्तार खान 92.4, हर्षित पुरवार 92.4, शुभम इटौदिया 92, निखिल गुप्ता 91.8, शुभ गुप्ता 91.2, शिवांगी व सौम्या 90.4, दिव्यांशी अग्रवाल 90 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता हासिल की है। प्रबंधिका श्रुति माहेश्वरी ने बताया कि परिणाम शत प्रतिशत रहा है। छात्र अमन पटेल और छात्रा अंशिका माहेश्वरी ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है। प्रबंधिका ने अपने आवास पर बच्चों को मिठाई खिलाकर पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान अमिता खरे, सचिन पटेल, हेमंत दीक्षित, पंकज, पवन पांचाल, विनय, आदर्श मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन

मार्निंग स्टार चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी एकेडमी के स्पर्श चौहान ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा व स्कूल में टाप किया। एकांश ने 96.6 प्रतिशत, आयुष ने 95 प्रतिशत, दिव्यांश गुप्त ने 94.6 प्रतिशत, प्रवीण ने 94, अनुज ने 93.6, ओजस्वी अग्रवाल ने 93.2 प्रतिशत, मंयक ने 93, रिशु, सुमित दुबे ने 92.6, अमन, शिवम राठौर ने 92.2, चैतन्य विश्नोई ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य रजनीश सिंह व प्रबंधिका अर्चना सिंह ने बच्चों को सम्मानित किया और अनुशासित जीवन जीने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महर्षि विद्या मंदिर का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। छात्रा विजया राजपूत ने 97 फीसदी अंक के साथ जिले में तीसरा और स्कूल में टाप किया। अमन पाल ने 95.4 प्रतिशत, मुस्कान गुप्ता ने 93.8 प्रतिशत, आस्था ने 93.6, वर्तिका सेठ ने 93.6, कुलदीप ने 93.2, पीयूष राजपूत व मंजिष्ठा ने 92.8, सार्थक और सत्यम शिवहरे, वीरबहादुर सिंह ने 92.4 प्रतिशत, आर्यन ने 92.2, योगेश सिंह ने 91.8, ध्रुव गुप्ता ने 91.8, इला गुप्ता, आर्य शर्मा, अर्जुन तिवारी ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल कर गौरव बढ़ाया है। प्रधानाचार्य एएन ंसिंह ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान गीतेश गोस्वामी, सर्वानंद, संजय, विजय कुशवाहा, शैलजा, जीपी राठौर, अजीत, दीपक भदौरिया, शरद पटेल, सुनीता, अनिल गुप्ता ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाते हुए इंटर में ही इसी तरह सफलता हासिल करने को कहा।
सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में एसआर पब्लिक स्कूल कये छात्र गौरव प्रजापति ने 96.8 प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि शुक्ला ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। सभी 250 छात्र सफल रहे, इसमें से लगभग 150 बच्चों ने आनर्स श्रेणी के अंक प्राप्त किए। गौरव प्रजापति ने 96.8 प्रतिशत अंक के साथ पहला, खुशी जैन ने 96.2 के साथ दूसरा, सूरज सिंह ने 95 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा नम्रता ने 94 फीसदी, आदित्य राज ने 93.2, लक्ष्य गुप्ता ने 93 प्रतिशत, अर्शिका ने 92.6 फीसदी, इरम ने 91.8, मनीष सिंह ने 90.2, अदिति राठौर ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के चेयरपर्सन डॉ सीपी गुप्ता, वाइस चेयरपर्सन रमाकांत द्विवेदी, प्रबंधक अशोक कुमार राठौर, रमेशचंद्र,वंदना परिहार, राघवेंद्र सिंह, अर्चना, हिमांशु दीक्षित आदि ने बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
रामश्री पब्लिक स्कूल के छात्र राजदीप ने 95.6 प्रतिशत के साथ कालेज में टाप किया। आयुष ने 93.6, अर्जित ने 93.2, वंशिका तिवारी ने 91.2, कृति गुप्ता ने 90.4, तान्या ने 90.2 प्रतिशत अंक के साथ सफलता हासिल की है। स्कूल के संरक्षक प्रदीप निगौतिया, चेयरमैन अचल निगौतिया, डायरेक्टर अनुराग जूलियस, मीता खन्ना, गजेंद्र प्रताप, इमरान उल्ला, मनमोहन, गौरव, दीपक, जनमेजय, शाकिर, शिवाजी आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

बीएसबी एजुकेशन सेंटर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। यश गुप्ता ने 97 फीसदी अंक के साथ जिले में संयुक्त रुप से तीसरा और स्कूल में टॉप किया। वैभव द्विवेदी ने 96.6 के साथ दूसरा, अंशु शुक्ला ने 94.4 के साथ तीसरा स्थान पाया। नयन गुप्ता ने 94, प्रबल प्रताप ने 93, शाश्वत प्रजापति, उपेंद्र कुशवाहा ने 92, आध्या शर्मा ने 91.6, अनुष्का गुप्ता ने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रबंधक विनीता सिंह, प्रधानाचार्या निशि सिंह, धर्मेंद्र सिंह ने अंश गुप्ता ने गणित में 100 में से सौ अंक हासिल किए है।

गुरुकुलम स्कूल की छात्र छात्राएं खुशियां मनाते

गुरुकुलम स्कूल की छात्र छात्राएं खुशियां मनाते- फोटो : ORAI

मॉर्निंग स्टार बालिका स्कूल की छात्राएं खुशी मनाती

मॉर्निंग स्टार बालिका स्कूल की छात्राएं खुशी मनाती- फोटो : ORAI

मॉर्निंग स्टार स्कूल की छात्र छात्राएं ख़ुशी मनाती

मॉर्निंग स्टार स्कूल की छात्र छात्राएं ख़ुशी मनाती- फोटो : ORAI

बीकेडी स्कूल की छात्राएं सेल्फी लेती

बीकेडी स्कूल की छात्राएं सेल्फी लेती- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed