फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Celebrate the birth of daughters with enthusiasm, do not consider them a burden

Jalaun News: बेटियों के जन्म को उल्लास के साथ मनाए, बोझ न समझे

Tue, 22 Aug 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 22 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Celebrate the birth of daughters with enthusiasm, do not consider them a burden
उरई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से जिला महिला अस्पताल में इस सप्ताह जन्मी 16 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि बेटियों का जन्म उत्साह से मनाएं, बोझ न समझे। इस दौरान अस्पताल में मिठाई बांटी गईं और नवजात कन्याओं के माता पिता को बेबी किट ,कन्या बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार ने नवजात कन्याओं के माता पिता से कहा कि सब मिलकर बेटियों के लिए एक सुरक्षात्मक माहौल दें ,इन्हें आगे बढ़ने का अवसर दें ताकि बेटी अपना नाम रोशन कर सकें। उन्होंने विभागीय कार्मिकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के फॉर्म भरवाने के लिए निर्देशित किया ।
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर की मनो सामाजिक परामर्शदाता रागिनी, प्रभारी केंद्र प्रबंधक रिचा द्विवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीणा, परामर्शदाता रचना कुशवाहा ने कहा कि सरकार के इस तरह से कार्यक्रमों से लोगों की सोच में बदलाव हो रहा है। समाज बेटियों को बोझ के रूप में नहीं लेगा तथा इन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। मौजूद लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान सर्वेश, वीरसिंह, सुरेश, गरिमा पाठक, अवध नारायण व अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed