फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CDO sir... Anna Govansh is destroying 10 acres of pea crop every day.

Jalaun News: सीडीओ साहब ... अन्ना गोवंश हर दिन 10 एकड़ मटर की फसल कर रहे बर्बाद

Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
CDO sir... Anna Govansh is destroying 10 acres of pea crop every day.
उरई। सीडीओ साहब... अन्ना गोवंश हर दिन 10 से 11 एकड़ मटर की फसल बर्बाद कर रहे हैं। किसान दिवस पर प्रशासन ने इस बर्बादी से बचाने का वादा किया था, लेकिन फिर कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन

दिन-रात किसान खेत में रहने को मजबूर हैं, चौकन्ना होने के बाद भी फसल सुरक्षित नहीं रह पा रही है। समाधान की मांग को लेकर सीडीओ से मिलने पहुंचे चुर्खी गांव के किसानों को जब अधिकारी नहीं मिले तो उन्होंने रोष जताते हुए विकास भवन का घेराव किया।
विज्ञापन

महेवा ब्लॉक के गांव चुर्खी के रहने वाले किसान राम बाबू सिंह ने बताया कि अन्ना गोवंश की वजह से धान की फसल नहीं कर पाए। अब जब मटर की फसल की है तो उसकाे सुरक्षित रख पाना मुश्किल हो रहा है। किसान रतनलाल ने बताया कि गांव में करीब 100 से ज्यादा किसानों की करीब ढाई सौ एकड़ में मटर की फसल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्ना गोवंश प्रतिदिन 10 से 11 एकड़ फसल को नष्ट कर दे रहे हैं। यदि इस समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो फिर किसान भारी संख्या में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान किसान भीकम सिंह, गोविंद सिंह, जय सिंह, राजकिशोर सिंह, रामजी सिंह, जय नारायण, राम कुमार, कल्लू, रूप सिंह, राम राजेश, बाबूराम, रामदेव सिंह, अखिलेश द्विवेदी, राजू, धर्मेंद्र सिंह व रघुवीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed