फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CDO made a surprise inspection of Kadaura block, reprimanded the BDO

Jalaun News: सीडीओ ने कदौरा ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया, बीडीओ को फटकार

Fri, 28 Nov 2025 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
CDO made a surprise inspection of Kadaura block, reprimanded the BDO
फोटो- 23 कदौरा विकासखंड का निरीक्षण करते सीडीओ व अन्य। स्रोत-विभाग - फोटो : बम की सूचना के बाद रेलवे स्टेशन पर जांच करते पुलिसकर्मी
कदौरा। सीडीओ केके सिंह ने बृहस्पतिवार को विकासखंड कदौरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपेक्षित प्रगति न मिलने पर उन्होंने बीडीओ को फटकार लगाई और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन




सीडीओ ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय निर्माण, सामुदायिक शौचालय, जल जीवन मिशन, सड़क मरम्मत कार्य व गोशाला सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं की स्थिति का अवलोकन किया। कई निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुरूप पूर्ण न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। विकास खंड कार्यालय में दस्तावेज़ों की जांच के दौरान मनरेगा की मास्टर रोल, जॉबकार्ड रजिस्टर, मीटिंग रजिस्टर, स्थापना सेवा पटल, ग्राम पंचायतवार कार्य विवरण, भुगतान प्रविष्टियां व अन्य अभिलेख अधूरे मिले। सीडीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अभिलेखों में किसी भी प्रकार की अनियमितता प्रशासनिक लापरवाही माना जाएगा। यदि 48 घंटे के भीतर सभी रिकॉर्ड अपडेट नहीं किए गए तो निलंबन सहित विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने ब्लॉक टीम को निर्देशित किया कि लंबित विकास कार्यों की सूची तत्काल तैयार कर कार्य गति बढ़ाई जाए। सीडीओ ने विकास कार्यों के भौतिक सत्यापन के लिए पीडी अखिलेश तिवारी और डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चतेला गोशाला में गंदगी और हरे चारे की कमी मिलने पर सीडीओ ने मौजूद जिम्मेदारों को फटकार लगाई और साफ-सफाई व पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed