फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CCTV control room will be built in the station superintendent's old office, speedy work

स्टेशन अधीक्षक के पुराने आफिस में बनेगा सीसीटीवी कंट्रोल रूम, काम में तेजी

Mon, 21 Jun 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
CCTV control room will be built in the station superintendent's old office, speedy work
सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते सीनियर डीएसटीई आशीष सैनी व अन्य। - फोटो : ORAI
उरई। करीब तीन साल से लटके सीसीटीवी कैमरे लगाने के काम में तेजी आ गई है। डीआरएम के निर्देश पर पुराने डिप्टी एसएस कार्यालय में सीसीटीवी का कंट्रोल रूम बनाने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को झांसी से वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता आशीष सैनी ने सहायक मंडल अभियंता शिवम मित्तल के साथ निर्माणाधीन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और कंट्रोल रूम के प्वाइंट तय किए।
विज्ञापन

उरई स्टेशन पर वर्ष 2018 में निर्भया फंड से करीब साठ सीसीटीवी कैमरे लगाने का बजट मिला था। विभिन्न प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे तो लगा दिए, लेकिन कंट्रोल रूम नहीं बन पाया था। तीन जून को निरीक्षण पर आए झांसी मंडल के डीआरएम संदीप माथुर के सामने जब यह मामला आया तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर।
विज्ञापन

तत्काल डिप्टी एसएस ऑफिस में कंट्रोल रूम बनाकर सीसीटीवी कैमरों का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। अब इसमें तेजी आ गई है। अधिकारियों के मुताबिक इसी महीने सीसीटीवी कैमरों से स्टेशन की निगहबानी शुरू हो जाएगी। इस दौरान टेलीकॉम विभाग के अभियंता आरके अग्रवाल एवं सिग्नल विभाग के सेक्शन इंजीनियर अजेश सबरवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed