फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cautions after action, tied cattle

कार्रवाई के बाद चेते पशुपालक, बांधे अपने जानवार

Fri, 15 Nov 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cautions after action, tied cattle
चतेला गांव में ग्रामीणों से बात करते पुलिसकर्मी - फोटो : ORAI
उरई। कदौरा थाना क्षेत्र में अन्ना जानवर छोड़े जाने के मामले में 65 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद गुरुवार को गांव में कुछ अलग ही नजारा दिखा। अधिकांश पशुपालक अपने जानवरों को बांधते नजर आए और जिन पशुपालकों के पशु बाड़े से निकल गए तो उन्हें पालक खोजते दिखे। ग्रामीणों की मांग है कि इसी तरह प्रशासन तेजी दिखाकर गोशाला ठीक करा दे तो गांव से अन्ना समस्या पूर्णता खत्म हो जाएगी। वहीं बुधवार को थाना पुलिस ने गांव का निरीक्षण का पशुपालकों से बातचीत की।
विज्ञापन

बात दें कि सोमवार व मंगलवार को ग्राम पंचायत चतेला में अन्ना जानवरों ने कहर बरपाकर 37 बीघा की फसल को नष्ट कर दिया था। जिसको लेकर क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त था। किसानों ने आरोप लगाया था कि गांव में कई पशुपालक है जो अपने जानवरों को अन्ना छोड़ देते है, जिससे अन्ना आए दिन खेतों में घुस कर फसलों को नष्ट कर देते है। किसानों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डा मन्नान अख्तर ने बीडीओ को जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बीडीओ ने जांच के लिए एडीओ मनोज कुमार व पंचायत अधिकारी को गांव भेजा था। दोनों अधिकारी गांव पहुंचकर जहां किसानों की फसल के नुकसान का सर्वे किया वहीं उन्होंने किसानों की शिकायत पर चिह्नित 65 पशुपालकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। इसके साथ ही उन्होंने पालकों को चेतावनी जारी की थी, कि अगर दोबारा जानवर अन्ना छोड़े गए तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बुधवार की कार्रवाई के बाद पशुपालकों में प्रशासन का डर दिखाई दिया और गांव के अधिकांश पशुपालक अपने जानवरों को बांधते नजर आए। वहीं बीडीओ अतिरंजन सिंह के निर्देश पर थाना पुलिस ने गांव का निरीक्षण कर पशुपालकों की स्थिति का जायजा लिया।

चतेला गांव में घर के बाहर  बंधे  मवेशी

चतेला गांव में घर के बाहर बंधे मवेशी- फोटो : ORAI

समाजसेवी व अधिकारियों द्वारा गोद लिए  गई छात्राएं

समाजसेवी व अधिकारियों द्वारा गोद लिए गई छात्राएं- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed