फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Causing disturbances on the radar of administration

गड़बड़ी फैलाने वाले प्रशासन के रडार पर

Sun, 08 Jan 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 08 Jan 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Causing disturbances on the radar of administration
बैठक में अधीनस्थों को निर्देश देते एसडीएम व सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। अराजक और शरारती तत्व प्रशासन के रडार पर हैं। अराजक तत्वों, अवैध शराब व अवैध असलहों के खिलाफ पुलिस अब बड़ा अभियान छेड़ रही है। इस संबंध में कार्रवाई तेज करने के निर्देश एसडीएम व सीओ ने रविवार को अधीनस्थों को दिए। इसके अलावा शरारती तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई व
विज्ञापन


लाइसेंसी असलहे तत्काल जमा कराने आदि के कड़े निर्देश भी दिए गए। एसडीएम मोईन उल इस्लाम की अध्यक्षता व सीओ नवीन कुमार नायक की मौजूदगी में रविवार को कोतवाली में बैठक हुई। एसडीएम व सीओ ने अधीनस्थों से कहा कि चुनाव दौरान सभी लाइसेंस धारकों के शस्त्र कड़ाई के साथ जमा कराएं। जिन्हें किसी कारण से शस्त्र अपने पास रखना जरूरी है, वे
विज्ञापन


जिले में गठित स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष आवेदन कर अनुमति लेकर ही शस्त्र घरों में रख सकते हैं। कहा कि सभी हलका इंचार्ज और बीट सिपाही गांवों में जाकर शस्त्र जमा कराएं। जिनके शस्त्र जमा न हों उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएं। उन्होंने अवैध शराब, अवैध असलहों के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए। यह भी देखने को कहा कि वोटों को प्रभावित करने \
विज्ञापन
विज्ञापन


के लिए शराब, कपड़े या पैसा बांटने के मामले तो नहीं आ रहे हैं। पिछले पंचायत या लोकसभा चुनाव में किसी के खिलाफ चुनावी मामला दर्ज किया गया हो तो उस पर निरोधात्मक कार्रवाई करें। किसी गाड़ी में हूटर, या लाल नीली बत्ती लगी है तो उसे तत्काल उतरवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed