{"_id":"6328b6c23a1ff976f768c301","slug":"cattle-hit-the-mason-sitting-on-the-culvert-drowned-in-water-orai-news-knp7190196102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया पर बैठे राजमिस्त्री को मवेशी ने मारी टक्कर, पानी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया पर बैठे राजमिस्त्री को मवेशी ने मारी टक्कर, पानी में डूबकर मौत
विज्ञापन
उरई/मुहम्मदाबाद। पुलिया पर बैठे मजदूर को मवेशी ने टक्कर मार दी। जिससे वह तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। खोजबीन कर रहे परिजनों को उसका शव तालाब में उतराता मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के अजनारी गांव निवासी राजमिस्त्री लाखन (60) रविवार शाम काम से लौटने के बाद भाइयों से मिलने कुठौंदा गांव गया था।
तभी वह गांव स्थित तालाब के पास बनी पुलिया पर बैठ गया। पास से गुजरे मवेशी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह तालाब में जा गिरा।
सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गया और पानी में ही उसकी मौत हो गई। लाखन पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। बेटा रवि व बेटी मुस्कान हैं। मौत से पत्नी विधादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है।