फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cash and jewellery stolen from police officer's house

Jalaun News: पुलिस कर्मी के घर से नकदी-जेवर चोरी

Wed, 26 Nov 2025 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from police officer's house
फोटो - 20 चोरों द्वारा कमरे में फैलाया गया सामान। संवाद - फोटो : Samvad
पहाड़गांव। कैलिया थाना क्षेत्र के कमतरी में पुलिस कर्मी के घर सोमवार की रात घुसे चोरों ने सेंध लगाकर जेवरात और नकदी पार कर दी। वारदात उस समय हुई जब परिवार गहरी नींद में सो रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैलिया थाना क्षेत्र के कमतरी गांव निवासी हरपाल उर्फ चंद्रपाल सिंह यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हैं। बताया कि चोर रास्ते में खड़ी ट्राली से चढ़कर दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी और बैग खंगाल डाले। चोर घर से 46 हजार रुपये और पर्स में रखे 5500 रुपये समेत दो सोने की अंगूठी और सोने की एक जोड़ी बाले चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ससुराल में शादी होने के चलते दिनभर जागरण रहा, इसलिए रात में गहरी नींद में सो गए थे और चोरी का पता नहीं चल सका। सुबह करीब दो बजे उनकी आंख खुली तो कमरे का टूटा ताला देखकर घटना का पता चला। सूचना पर कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक रुपेंद्र पाल सिंह, चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार और सिपाही आदित्य तिवारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार वर्मा ने बताया कि चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed