फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cash and goods stolen from shop

Jalaun News: दुकान से नकदी और समान चोरी

Tue, 15 Aug 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 15 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods stolen from shop
कोंच। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान का चोरों ने टीन शेड काटकर नकदी व दुकान में रखा सामान चोरी कर लिया। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो दुकान का सामान गायब देख 112 व चौकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली में दी तहरीर में दुकानदार भगत सिंह नगर निवासी गौतम सिंह ने बताया कि उसकी कैलिया बस स्टैंड पर कन्फेक्शनरी की दुकान है। रविवार रात 11 बजे वह दुकान में ताला डालकर घर चला गया। सोमवार सुबह 8 बजे रोज की तरह दुकान खोली और अंदर जाकर देखा तो दुकान के ऊपर टिन शेड काटा गया था। इसके साथ ही गल्ले में रखे 7 हजार रुपये व बोरी में रखा करीब 4 हजार रुपये का सामान गायब था। उक्त घटना की सूचना उसने फौरन ही यूपी 112 पुलिस व खेड़ा चौकी को दी। चौकी प्रभारी ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर चोरी की घटना हो जाने से कस्बे के लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बाजार में गश्त न होने से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसलिए गश्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed