{"_id":"66412c126dc0a0b9d00df8c5","slug":"cartridges-and-jewelery-worth-lakhs-stolen-from-a-locked-house-orai-news-c-224-1-ka11004-114652-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बंद घर से कारतूस व लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बंद घर से कारतूस व लाखों के जेवर चोरी
Mon, 13 May 2024 02:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 13 May 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
आटा। सूने घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से बंदूक के कारतूस सहित लाखों का सामान पार कर दिया। पड़ोसियों ने जब घर का दरवाजा खुला और बिखरा सामान देखा तो गृहस्वामी को सूचना दी। गृहस्वामी ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
थाना व कस्बा निवासी मनमोहन पांडेय ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह आठ दिन पहले अपने पिता को इलाज के लिए उरई स्थित मकान पर लाए थे। तब से वह पिता का इलाज वहीं रहकर करा रहे थे। जबकि कस्बे के मकान पर ताला पड़ा था। शनिवार को पड़ोसियों ने उन्हें दरवाजा खुला और घर का सामान बिखरा देखकर सूचना दी। जब वह घर पहुंचे तो कमरा में सामान बिखरा पड़ा था।
बताया कि चोर अलमारी में रखे 12 बोर बंदूक के 17 कारतूस, लक्ष्मी, गणेश की 250 ग्राम की मूर्ति, ढाई क्विंटल पीतल के बर्तन, 50 हजार नकद, दो सोने की अंगूठियां, एक एलईडी टीवी चुरा ले गए। पीड़ित की जानकारी में पुलिस जांच में जुटी है। लोगों का कहना है कि कस्बे से चंद कदमों की दूरी पर थाना है। जिससे लग रहा है कि चोरों को पुलिस का कोई भय ही नहीं है। थानाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।