फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Car overturned on Bandelkhand Expressway, one killed

Jalaun News: बंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, एक की मौत

Sat, 08 Jul 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 08 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Car overturned on Bandelkhand Expressway, one killed
फोटो - 17 हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन


घर से जन्मदिन मनाने की बात कहकर गुरुवार को निकले थे युवक
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर का रहने वाला था, साथी गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने की बात कहकर घर के निकले युवक की कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खंदक में गिर गई। हादसे में कार चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज पहुंचाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी थान सिंह का पुत्र शिवम (20) उर्फ सिब्बू अपने दोस्त सूर्यांशु (23) के साथ गुरुवार की शाम जन्मदिन की पार्टी करने की बात कहकर घर से निकल गया था। शुक्रवार की सुबह उनकी गाड़ी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर सहाव के पास किमी. संख्या 208 के पास अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

कार शिवम चला रहा था। अनियंत्रित कार सड़क पर साइड रेलिंग को तोड़ती हुई हुए करीब 100 मीटर अंदर खेत तक चली गई। हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पास बैठा सूर्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सूर्यांशु को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं, मृतक शिवम के परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसएसआई आनंद सिंह ने बताया कि दोनों युवक घर से दोस्त के जन्मदिन की कहकर घर से निकले थे। घटनास्थल को देखकर लग रहा है कि सुबह करीब चार से पांच बजे के करीब वह लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार होने के चलते हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed