{"_id":"6373dddea7b70f02a96fe3aa","slug":"car-overturned-in-khanti-one-killed-five-injured-orai-news-knp728503748","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार अनियंत्रित होकर खंती में पलटी, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार अनियंत्रित होकर खंती में पलटी, एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/कोंच। सामूहिक विवाह से लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोंच थाना क्षेत्र के भेंड गांव निवासी रोहित (25) सोमवार को कार से अपने रिश्तेदारों जालौन, चिमनदुेब निवासी नितिन (18), विवेक कुमार (32), खनुआ निवासी अजय (38), खटिकान निवासी पंकज (25) और भिंड के अमायन महाराजपुरा खैराली निवासी सोनू (22) के साथ बुआ के लड़के की शादी में शामिल होने सामूहिक शादी सम्मलेन में नदीगांव गए थे।
सोमवार देर रात लौटते वक्त नदीगांव थाना क्षेत्र के सदूपुरा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। घायलों की चीखपुकार सुन वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को कार से बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोहित हैदाराबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। पत्नी रेशमा के गर्भवती होने के कारण दो माह पहले गांव आ गया था। दो बहनों में इकलौता और छोटा भाई था। मां की मौत हो चुकी है। रोहित की मौत से पिता हरिकेश सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।