{"_id":"5fea16128ebc3e3eb647fdb0","slug":"car-entered-in-standing-tractor-two-dead-two-injured-orai-news-knp6026946164","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रैक्टर में घुसी कार, दो की मौंत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रैक्टर में घुसी कार, दो की मौंत, दो घायल
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त आल्टो
- फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
कुठौंद। थाने के पास ईंटों से लदे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार घुस गई। जिसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। कुठौंद पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर खराब होने के कारण थाने के पास खड़ा था। फिलहाल परिजनों को हादसे की सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सोमवार की सुबह पांच बजे कुठौंद थाने के पास भाटिया मेडिकल स्टोर के सामने ईंटों से लदा खराब ट्रैक्टर खड़ा था। उसी वक्त औरैया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार खड़े ट्रैक्टर में पीछे से जा घुसी। जिसमें कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को निकालना शुरू किया। जिसमें बिट्टू पाल पुत्र तेज पाल (35) निवासी हसनपुर जिला मेरठ और यादवेंद्र पुत्र कमलापति (32) निवासी मकरेछा डकोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि राजपाल पुत्र कांशीराम (30) निवासी मकरेछा थाना डकोर जिला जालौन एवं विकास पाल पुत्र डालचंद्र (28) निवासी गाजियाबाद को पुलिस ने तत्काल ही पहले पीएचसी फिर वहां से जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक गाड़ी के भीतर शराब की बोतलें भी मिली है लेकिन कार सवार नशे में थे कि नहीं इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा। पुलिस का मानना है कि फिलहाल चालक को झपकी आने के कारण ही हादसा होना माना जा रहा है। दूसरी ओर परिजनों को घटना की जानकारी होते ही पहले घटनास्थल फिर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ट्रैक्टर चालक का पता कर रही है और ईंट भी गाड़ी से उतरवा दी गई हैं।
- पुरानी कार खरीदने गया राजपाल
मकरेछा प्रधान बबलू ने बताया राजपाल अपने दूर के रिश्तेदार गांव निवासी यादवेंद्र को लेकर दिल्ली पुरानी कार खरीदने गया था, उसी कार से सब लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। बिट्टू और विकास कैसे और क्यो गाड़ी में बैठे, फिलहाल पता नहीं है।
विज्ञापन
- पुलिस के रिकार्ड में मृतक का पता गलत
हादसों के वक्त पुलिस की लिखापढ़ी का उदाहरण सामने आया, मकरेछा के प्रधान के मुताबिक यादवेंद्र उनके गांव का रहने वाला था, जबकि पुलिस रेकार्ड में उसके नाम के आगे पता गाजीपुर पूर्व दिल्ली दर्ज है।
- साल भर पहले ही हुई थी शादी
ग्रामीणों ने बताया कि यादवेंद्र की शादी साल भर पहले ही हुई थी, फिलहाल उसके कोई बच्चे नहीं हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी रूपा बेहोश हो गई। गांव की महिलाओं ने बड़ी मुश्किल से उसे संभाला।