फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Car collided with bike, driver referred

कार ने बाइक में मारी टक्कर, चालक रेफर

Thu, 24 Sep 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Car collided with bike, driver referred
आटा(उरई)। आटा थाना इलाके के परासन में कार चालक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को उरई अस्पताल भेज दिया। हालत नाजुक होने पर यहां से झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं चालक कार को भगा ले गया।
विज्ञापन

आटा थाना इलाके के ग्राम सुनहेटा निवासी रविंद्र (25) पुत्र बाला प्रसाद मंगलवार रात करीब नौ बजे इटौरा गए थे। यहां से काम निपटाकर लौटते समय दशहरी गांव के पास सामने आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे रविंद्र उछलकर सड़क पर गिर गए। वह खून से लथपथ हो गए। हेलमेट न लगाएं होने से सिर में गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों ने इटौरा चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से उरई अस्पताल भेजा। यहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाली कार मौके से भाग गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं थाना क्षेत्र के ग्राम कहटा के पास सड़क के किनारे पैदल जा रहीं वृद्ध रानी देवी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गईं। राहगीरों ने पीएचसी में भर्ती कराया। राहगीरों ने बताया कि वाहन का पता नहीं चला है। पुलिस को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed