{"_id":"64b19aab820e9b34d5009094","slug":"canteen-operator-found-guilty-in-investigation-action-recommended-orai-news-c-224-1-ori1001-657-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जांच में दोषी पाया गया कैंटीन संचालक, कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जांच में दोषी पाया गया कैंटीन संचालक, कार्रवाई की संस्तुति
Sat, 15 Jul 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
उरई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर फूड प्लाजा के नाम से संचालित कैंटीन पर गुणवत्ताविहीन समोसे के मामले में खानपान निरीक्षक ने मंडलीय अधिकारियों को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने इस मामले में कार्रवाई की संस्तुति करते हुए आईआरसीटीसी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है।
बता दें कि बुधवार को कोटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी अजय पाल ने उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बनी कैंटीन से दो समोसे खरीदे थे। जिसमें बिल्कुल भी स्वाद नहीं था, साथ ही समोसों से बदबू भी आ रही थी। यात्री ने इसकी शिकायत जीआरपी, स्टेशन अधीक्षक और रेलवे हेल्पलाइन पर भी की थी। यात्री की शिकायत पर उसे जांच का आश्वासन मिला था। खानपान निरीक्षक उमेश मिश्रा ने गुरुवार को इस मामले की जांच की। खानपान निरीक्षक ने बताया कि उन्होंने जांच में मानक विहीन खाद्य सामग्री परोसने का कैंटीन संचालक को दोषी पाया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट मंडलीय अधिकारियों को भेज दी है। इस संदर्भ में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया है और इस मामले में कार्रवाई की संस्तुति करते हुए आईआरसीटीसी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। आईआरसीटीसी से ही कैंटीन का संचालन हो रहा है। अब वहीं से कैंटीन संचालक पर कार्रवाई होगी।