फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   candle tribute in March

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रृद्धांजलि

Wed, 21 Sep 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 21 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
candle tribute in March
शहर स्थित घंटाघर पर पाकिस्तान प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
उड़ी हमले को लेकर शहर के लोगों में भी आक्रोश है और शहीदों के प्रति संवेदना। बुधवार को उड़ी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रृद्धांजलि देने के लिए आम आदमी पार्टी ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पार्टी नेता दीनदयाल काका समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। वहीं व्यापार मंडल ने घंटाघर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंककर
विज्ञापन


पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं, कोंच में भी विरोध जताया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आतंकी हमलों को लेकर बुधवार को शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान आतंकी घटनाओं को लेकर पाकिस्तान की नीतियों की निंदा की गई। संगठन मंत्री अजय यादव, राजा चौहान, राघव श्रीवास्तव, प्रशांत शुक्ला, सह मंत्री
विज्ञापन


उज्जवल, सुशांत, वैभव पांडे, नित्यानंद चतुर्वेदी, प्रत्यूष, वैभव निरंजन, आशीष पटेल, रोहित जैन, आकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।  कोंच प्रतिनिधि के अनुसार  बारसंघ कोंच के वकीलों ने मुंसिफ कोर्ट परिसर से जुलूस शुरू किया और मारकंडेयश्वर तिराहे पर पाक पीएम शरीफ का पुतला फूंका। बारसंघ अध्यक्ष अंबरीश रस्तोगी केे नेतृत्व में वकीलों ने आतंकी
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में शहीद जवानों को श्रद्घाप्रसून समर्पित किये। वकीलों ने कहा कि पाक की ओर से लगातार आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिये जाने और भारत के संयम पर संयम से लोगों की भावनायें आहत हो रहीं हैं। वकीलों ने सिविल जज जूनियर डिवीजन वीके कटियार को ज्ञापन देकर जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त करते हुये आज न्यायिक कार्यों से विरत रहने का भी

ऐलान किया। इस दौरान संतलाल अग्रवाल, विनोद अग्निहोत्री, ओमप्रकाश अग्रवाल, अरुणकुमार वाजपेयी, ओमप्रकाश कौशिक, ओमशंकर अग्रवाल, ब्रजेश मिश्रा, ब्रजेन्द्र नायक, रामकुमार खरे, कमलेश चोपड़ा, विपिन पटेल, उमेश व्यास, नारायणदास गुप्ता, एनुल आरफीन, अमित मिश्रा, हल्केसिंह बघेल, आदि मौजूद रहे। इधर, बीती शाम नगर में युवाओं में इस

घटना को लेकर गुबार फूटा। लवली चौराहे पर जुटे सैकड़ों युवाओं का गुस्सा पाकिस्तान के प्रति देखने लायक था। वहां से मशाल जुलूस शुरू होकर मानिक चौक में कटरा के मुहाने पर पहुंचा और वहां पाक पीएम नवाज शरीफ का पुतला फूंक दिया। चंदकुआ चौराहा, सागर चौकी, रोडवेज स्टैंड पर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में पुष्पेंद्र सेंगर, आशुतोष रावत, अभिनव


वाजपेयी, अन्नू याज्ञिक, आकाश बुधौलिया, आनंद सोनी, रवि यादव, अमित सोनी, मुकेश सोनी, छोटू, राहुल, दीपक, शिवम, वैभव, छोटू, धर्मेन्द्र, प्रशांत, हिंगवासिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed