{"_id":"662ffafbcb5e964ae6029f45","slug":"canals-will-quench-the-thirst-of-388-ponds-and-405-ponds-orai-news-c-224-1-ori1001-114046-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नहरें बुझाएंगी 388 तालाबों और 405 पोखरों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नहरें बुझाएंगी 388 तालाबों और 405 पोखरों की प्यास
Tue, 30 Apr 2024 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
उरई। गर्मी में तालाबों और पोखरों की प्यास बुझाने के लिए प्रखंड प्रथम की नहरों में एक मई से पानी छोड़ा जाएगा। वहीं द्वितीय में पांच मई से पानी छोड़ने की तैयारी है। नहरों से पानी पहले कुलाबों और गूल में पहुंचेगा। इसके बाद प्रधान, सचिव का सहयोग लेकर तालाबों और पोखरों तक पानी पहुंचाया जाएगा।
गर्मी के मौसम में हर वर्ष नहर विभाग तालाबों और पोखरों को भरता है। जिसके बाद ही प्यासे घूम रहे पशु पक्षियों की प्यास बुझ पाती है। तालाबों को भरने के लिए 15 से 20 दिन तक नहरों में पानी छोड़ा जाता है। नहरों में पानी झांसी से छोड़ा जाता है। जो जालौन होते हुए हमीरपुर पहुंचता है। इस वर्ष एक मई यानि की कल से नहरों में पानी आने लगेगा। दोनों प्रखंडों के 388 तालाब और 405 पोखरों तक पानी पहुंचाने के लिए करीब 150 कर्मचारी लगाए गए हैं। ठेकेदार स्तर पर भी कर्मचारी लगे हैं।
जो नहरों में आने वाले पानी को बर्बाद होने और सीधे तालाबों कुलाबा, गूल तक पहुंचाएंगे। इसके बाद ग्राम प्रधान, सचिव से सहयोग लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मचारी लगाकर उनसे पानी तालाबों तक पहुंचाया जाएगा। इस पानी से बीस दिन के अंदर सभी तालाबों और पोखरों को भरना होगा। इसके बाद पानी नहरों में बंद हो जाएगा। अगर क्षेत्र के ग्रामीणों की मानें तो इस बार बड़ी समस्या विभाग के पास रहेगी। क्यों कि बीस दिन में तो पानी नहरों और आसपास के तालाबों की प्यास ही बुझा पाएगा। अंतिम छोर पर पहुंचने में समय लगेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
प्रथम प्रखंड की 52 नहरों द्वितीय की 130 नहरों में आएगा पानी
प्रथम प्रखंड में 199 नहरें हैं। इसमें से उरई, करसान, मलूपुरा, कापली जौराखेरा, बोहदपुरा, मड़ोरा, खरुसा, अकोढ़ी छानी, बाबई, डकोर, सेसा, कुठौंदा, करमेर सहित 52 नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। द्वितीय में 130 नहरें हैं। जिनमें से सभी नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इन्हीं नहरों के आस-पास खरीफ की फसल विकसित होती है। इसलिए इन्हीं में पानी आएगा। नहर विभाग प्रखंड प्रथम 158 तालाब 245 पोखर आते हैं। द्वितीय में में 230 तालाब, 160 पोखर आते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
तालाब तक पानी पहुंचाने के लिए पहले तो नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद तालाब तक पहुंचाया जाएगा। इसमें कई जगह पर तालाब सूखे भी रह जाते हैं। इसका भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए सभी तालाबों की फोटो ली जाएगी। जो उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। लापरवाही न हो सके इस लिए मौके का भी निरीक्षण होगा।
- धर्मघोष, अधिशासी अभियंता, बेतवा नगर प्रखंड प्रथम