फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Canals have been running for a week, but ponds are not being filled

Jalaun News: एक हफ्ते से चल रहीं नहरें, पर नहीं भर पा रहे तालाब

Sat, 11 May 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 11 May 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Canals have been running for a week, but ponds are not being filled
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लॉक के ऐरी रमपुरा गांव के प्रधान ने तालाब में पानी भरने में आ रहीं अड़चनों को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें हमीरपुर शाखा चलने पर भी रमपुरा माइनर में पानी न पहुंचने की बात कही गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत में प्रधान ओमकार सिंह ने कहा है कि रमपुरा गांव का तालाब खाली पड़ा है। इससे भीषण गर्मी में जानवरों को पीने तक का पानी नहीं मिल रहा है। जबकि एक सप्ताह से नहरों में पानी का संचालन हो रहा है। उन्होंने शिकायत की है कि अफसरों को समस्या बताने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

हमीरपुर शाखा के रमपुरा रजबहा कुसमिलिया गांव के पास टेल पर दबंगों द्वारा बंद कर दिया जाता है। इससे पानी आगे नहीं बढ़ता है। यही समस्या रबी फसलों के सीजन में भी रहती है। प्रधान ने मुख्यमंत्री के शिकायती पोर्टल पर यह भी दर्ज कराया है कि अफसरों से कई बार पुरानी टेल के स्थान पर नई बनवाने की मांग की गई है लेकिन नहर विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने रजबहा के टेल को जबरन बंद कर पानी रोकने वाले दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed