फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CAA is a law to give citizenship: Ranvendra Pratap Singh

नागरिकता देने का कानून है सीएए-रणवेंद्र प्रताप सिंह

Sun, 12 Jan 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
CAA is a law to give citizenship: Ranvendra Pratap Singh
ांति मार्च में आगे चलते मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद भानुप्रताप वर्मा, विधायक - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा, संघ एवं अनुसांगिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में सनातन धर्म इंटर कालेज में जनजागरण सभा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह कानून किसी की नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने का है। इसके बाद शांति मार्च निकाला गया। भाजपाइयों की भीड़ के कारण कई बार जाम की स्थिति भी बनी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में निरंतर हिंदू, सिख, बौद्ध, सिंधी, जैन ईसाई व पारसी आदि अल्पसंख्यकों का घोर उत्पीड़न हुआ और आज भी हो रहा है। पाकिस्तान में हर साल अल्पसंख्यकों की 1000 लड़कियों का अपहरण कर उनका जबरिया धर्मांतरण कराकर मुस्लिम से निकाह करा दिया जाता है। यही हाल बंगलादेश और अफगानिस्तान का है। मोदी सरकार ने ऐसे लोगों को जिनकी जान और इज्जत को खतरा है, उन्हें नागरिकता देने को कानून बनाया है। सांसद भानु प्रताप वर्मा, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद निरंजन, नरेंद्रपाल सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

इस दौरान विभाग कार्यवाह ओमनरायण, जिला संघचालक संतोष त्रिपाठी, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, अनिल यादव, सुदामा दीक्षित, घनश्याम अनुरागी, संतराम सेंगर, अजय इटौरिया, रामराजा निरंजन, शशिकांत द्विवेदी, नागेंद्र गुप्ता, उदयन पालीवाल, संजय त्रिपाठी, ब्रजभूषण सिंह, जगदीश तिवारी, अरविंद गौतम, दिलीप दुबे, डा. अलका नायक, गरिमा पाठक, अनिता, रेखा वर्मा, पूजा सेंगर, क्रमांक शुक्ला, डा. भगवानदास त्रिपाठी, उदय पिंडारी, शैलेंद्र पांडेय आदि शामिल थे। शांति मार्च सनातन धर्म इंटर कालेज से इलाहाबाद बैंक चौराहा, माहिल तालाब, घंटाघर, भगत सिंह चौराहा, आंबेडकर चौराहा, जिला परिषद चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट में जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार जाम भी लगा, पुलिस ने खुलवाया
उरई। सीएए के समर्थन में भाजपा की ओर से निकाली जा रहे शांति मार्च के चलते कई बार जाम की स्थिति रही। हालांकि पुलिस ने पहले से तैयारी कर ली थी, इसकी वजह से ज्यादा देर जाम नहीं लगा लेकिन पुलिस ने कई जगह सड़क को वन वे कर दिया था। इसके चलते जरूरी काम से बाजार को जाने वाले लोगों को घूमकर जाना पड़ा, इससे उन्हें खासी परेशानी उठानी पड़ी। लोग वनवे करने का कारण पूछते नजर आए।

मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन
उरई। सीएए के समर्थन में शहर की कांशीराम कालोनी और उमरारखेरा से मुस्लिम वर्ग की महिलाएं भी आई थी। कांशीराम कालोनी से आई शबनूर, रूखसाना आदि ने बताया कि वह देश में अमन शांति चाहती है, इसलिए वह इस मार्च में आई है। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया है।

जुलूस में आगे चलता पुलिस बल।

जुलूस में आगे चलता पुलिस बल।- फोटो : ORAI

कार्यक्रम में मौजूद महिला कार्यकर्ता।

कार्यक्रम में मौजूद महिला कार्यकर्ता।- फोटो : ORAI

सनातन कालेज में मौजूद भाजपाई।

सनातन कालेज में मौजूद भाजपाई।- फोटो : ORAI

सनातन कालेज में कार्यकर्ताओं को संबोधित रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सि?

सनातन कालेज में कार्यकर्ताओं को संबोधित रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सि?- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed