फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   By-election for the post of Pradhan in village Sunaya, two members in Chandni

Jalaun News: ग्राम सुनाया में प्रधान, चांदनी में दो सदस्य पद के लिए उपचुनाव

Thu, 06 Feb 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 06 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
By-election for the post of Pradhan in village Sunaya, two members in Chandni
कोंच। कोंच विकास खंड के गांव सुनाया और चांदनी में उपचुनाव होने है। सुनाया में प्रधान ने नौकरी लगने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, चांदनी में दो ग्राम पंचायत सदस्यों का निधन होने के कारण उपचुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। ब्लॉक कार्यालय कोंच में 8 फरवरी को नामांकन होगा। मतदान 19 को होगा। जबकि मतगणना 21 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन को कोंच ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी है। कोंच विकास खंड के ग्राम सुनाया के निवर्तमान प्रधान योगेंद्र सिंह ने नौकरी लगने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ग्राम चांदनी में भी दो ग्राम पंचायत सदस्य की मौत हो जाने पर वार्ड संख्या एक व पांच के ग्राम पंचायत सदस्य पद खाली चल रहे थे। उपचुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

कोंच विकास खंड कार्यालय में 8 फरवरी को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद 3 बजे से प्रतीक चिन्ह आवंटन किए जाएंगे। 19 फरवरी को दोनों गांवों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 21 फरवरी को सुबह 8 बजे से ब्लॉक परिसर में मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed