फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   business,village,fire,police,man

आग से झुलसा वृद्ध, परिजनों ने लगाया आरोप

Mon, 07 Feb 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
business,village,fire,police,man
माधौगढ़। घर के बाहर चारपाई पर सो रहे वृद्ध के ऊपर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे वृद्ध झुलस गया। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बुजुर्ग को बचाया और सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. रामेंद्र पचौरी का कहना हैं कि वृद्ध मामूली रुप से झुलसे हैं और अब उनकी हालत खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी रामनाथ राठौर (85) घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे अज्ञात लोगों ने चारपाई पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने पर वृद्ध ने शोरगुल मचाया। मौके पर पहुंचे पुत्र देव सिंह, नाती दीपक राठौर ने रजाई व गद्दा को अलग करते हुए रामनाथ को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। नाती दीपक राठौर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं। पुत्र देवसिंह का कहना हैं कि छोटा सा गल्ला का व्यापार कर जीवन यापन करते हैं। पिता के नाम जमीन जायजाद भी नहीं है। फिर भी जलाकर मार डालने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed