फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   business,police,CCTV,market,forced

टप्पेबाजों ने पान मसाला व्यापारी का वैग, किया पार

Sat, 11 Sep 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
business,police,CCTV,market,forced
कालपी। बेखौफ टप्पेबाजों ने मुख्य बाजार में बाजार चौकी से मात्र पचास मीटर की दूरी पर भीड़ भाड़ वाली जगह से एक पान मसाला व्यापारी के मुनीम का बैग पार कर दिया। बैग में 91525 रुपये थे। मुनीम बाजार में तगादा कर रहा था। इसी दौरान वह जलपान करने लगा तभी टप्पेबाजों ने बैग पार कर दिया। घटना की सूचना पर एएसपी, सीओ, कोतवाल मौके पर पहुंचे गए। बाजार चौकी पुलिस की घोर लापरवाही के चलते बाजार में चार दिनों के भीतर तीसरी टप्पेबाजी की घटना हो गई। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे बाजार पुलिस चौकी के पास भीड़ भाड वाले मुख्य टरननगंज चौराहे पर बेखौफ टप्पेबाजों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए पान मसाला व्यापारी के मुनीम का एक बैग पार कर दिया। बैग में 91525 रुपये थे। नगर के मोहल्ला राजघाट निवासी मुनीम राज कुमार गुप्ता ने बताया कि वह पान मसाला व्यापार से जुडे़ हुए हैं। वह बाजार में तगादा कर रहे थे। प्यास लगने पर टरननगंज चौराहे पर एक ठेले पर अपना झोला रखकर पानी पीने लगे। तभी टप्पेबाजों ने उनके झोले में रखा रुपयों से भरा बैग चोरी कर मौके से भाग गया। जब व्यापारी ने पानी पीने के बाद झोला उठाया तो उसमें से रुपयों से भरा बैग गायब मिला। मामले की सूचना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा आदि पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कई स्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। वहीं सूचना पर देर शाम एएसपी भी मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल की और जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-----------------------
इनसेट
पिछले चार दिन में बाजार में हुई घटनाओं का विवरण
10 सितंबर. मुनीम से 91000 की टप्पेबाजी
8 सितंबर. कैंटीन संचालक से 95000 की टप्पेबाजी
6 सितम्बर. किसान से 22000 की टप्पेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed